योग की साँस के बुनियादी तरीके

"जीवन साँस में है"

– थौथ

 

योग की साँस के व्यायाम व्रिल/जादू शक्ति/ची, आदि को बढ़ाने के कुछ सबसे शक्तिशाली तरीके हैं। ये साँस लेने के व्यायाम कुंडलिनी सर्प को भी उत्तेजित करते हैं और इसके चढ़ाव के लिए सुविधा प्रदान करते हैं। कई उन्नत साँस के अभ्यास हैं। इन्हें सही ढंग से और प्रभावी ढंग से करने के लिए, बुनियादी तरीकों में महारत हासिल होनी चाहिए। लगभग सभी उन्नत श्वास (साँस) तकनीकें बुनियादी तरीकों पर बनी हैं। एक बार जब आप बुनियादी तरीकों में माहिर हो जाते हैं, तो उन्नत अभ्यास आसानी से सीख जाएंगे।

 

जादू शक्ति चरणों में निर्मित होती है, मज़बूत आधार (बुनियाद) पर। ये हलके में लेने या खेलने के लिए नहीं हैं क्योंकि ये अभ्यास जीवन शक्ति को बढ़ाने और बदलने में काम करते हैं। धीरे-धीरे और चरणों में आगे बढ़ना अनिवार्य (आवश्यक) है। इन अभ्यासों में आगे भागना और/या अति (हद से ज़्यादा) करना खतरनाक हो सकता है। किसी भी चीज़ की तरह, अगर कुछ ठीक नहीं लगता है, तो रुक जाएँ।


कोई भी और सभी योगाभ्यास 10-15 मिनट के आराम की स्थिति में और पूरी तरह से स्थिर होने के साथ समाप्त होना चाहिए। यह वह समय है जहाँ शक्ति निहित है, जैसा कि आप एक ऊर्जा भनभनाहट का अनुभव करेंगे, जो कि आपके जीवन शक्ति /जादू शक्ति का प्रवर्धन (बढ़ोतरी) है।

 

चेतावनी !!

किसी भी साँस लेने के व्यायाम की अति न करें !! अधिक यहाँ बेहतर नहीं है! कितने समय तक रोकनी है वह केवल उदाहरण हैं। कम की गिनती के लिए रोकना भी ठीक है। जो आरामदायक हो वही करें। सांस लेने का कोई भी व्यायाम करते समय कभी भी सांस की कमी महसूस नहीं करनी चाहिए, या किसी तनाव का अनुभव नहीं करना चाहिए, या सांस लेने के लिए हांफना भी नहीं चाहिए। सांस के व्यायाम शारीरक व्यायाम की तरह नहीं हैं! ज़बरदस्ती करना या ज़ोर लगाना केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में परिणाम कर सकता है, यानी मस्तिष्क क्षति (हानि)।

 

साँस लेने के व्यायाम करने में, एक या दो तरीकों से शुरू करें और नीचे दी गई किसी भी विधि के केवल पाँच बार दोहराएं। यदि आप कुंडलिनी योग अभ्यास कर रहे हैं जिसमें अग्नि श्वास (साँस) शामिल है, तो यह अपने आप में एक श्वास व्यायाम के रूप में कार्य करता है। कुंडलिनी अभ्यास के लिए उसे पूरा करना ठीक है, लेकिन मैं दृढ़ता से अनुशंसा करती हूं कि आप दिए गए 108 की तुलना में कम दुहराव से शुरू करें, जैसे 54 से शुरू करें और उतने दुहराव के साथ रुकें रहें कुछ अवधि के लिए उन अभ्यासों के साथ जिनमे 108 बार करने को कहा गया है। इन अभ्यासों में आप जोर नहीं लगा सकते (ज़बरदस्ती नहीं कर सकते)

 

उन लोगों के लिए जो कुछ समय से नियमित योजना पर चल रहे हैं और जिनके पास अनुभव है, जितना आप आराम से कर सकते हैं उतना करें। मैं यहां नए और अनुभवहीन से बात कर रही हूं।      


बुनियादी योगि श्वास अभ्यास

 

पूर्ण योग सांस [आधार]

सूर्य/चंद्रमा सांस [पर्यायक्रम नथुने] - अपडेट किया गया 28/अगस्त/2018 

आग की सांस

गुनगुनाती सांस 

शीतली 

शीतकारी [साँप की सिसकार की साँस] - अपडेट किया गया 28/अगस्त/2018

बिल्ली की फुफकार की साँस [उज्जयी] - अपडेट किया गया 28/अगस्त/2018 

कुम्भक चंद्र श्वास 

666 लूसिफ़र (शैतान, सेटन) के ग्रेल की सांस 

 

ऐस्टरौथ के पूर्वी संबंध पृष्ठ पर वापस जाएं

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं

 

© Copyright 2024, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457

HOME PAGE