आत्मा को खोलना

अपनी आत्मा को खोलने से आपकी आत्मा को सशक्त बनाने के साथ-साथ आपकी सूक्ष्म आंखें, आपकी सूक्ष्म श्रवण, आपका सूक्ष्म स्पर्श और अन्य सूक्ष्म इंद्रियां खुल जाएंगी। आत्मा को खोलने से आप सत्य को देख सकेंगे और प्रबोधन प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, जब आप अपने चक्रों को सशक्त बनाते हैं, तो आप अपने भीतर कई तथाकथित "अलौकिक" शक्तियों को पाएंगे। जब चक्रों को सही ढंग से संरेखित और सशक्त किया जाता है, तो शारीरिक और मानसिक दोनों बीमारियों का उपचार अक्सर चमत्कारिक रूप से होता है। कृपया ध्यान दें- कुछ मंत्रों को संशोधित (पुनरीक्षित) किया गया है। एक बार जब आप नीचे दिए गए अभ्यासों को पूरा कर लेते हैं, तो आप उन्हें किसी भी समय, या जितनी बार चाहें उतनी बार दोहरा सकते हैं। हालांकि पहली बार इन्हें पूरा करने के बाद एक महीने तक इंतजार करना सबसे अच्छा है, क्योंकि प्रभाव दिनों या हफ्तों बाद भी प्रकट हो सकते हैं तीव्रता से।

चक्रों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां क्लिक करें

1. तीसरी आँख खोलना - अपडेट किया गया 28/अगस्त/2018

2. छठा चक्र खोलना - अपडेट किया गया 28/अगस्त/2018

3. क्राउन चक्र खोलना - अपडेट किया गया 30/अगस्त/2018 

4. गले का चक्र खोलना - अपडेट किया गया 30/अगस्त/2018

5. चौथा/मध्य चक्र खोलना - अपडेट किया गया 30/अगस्त/2018 

6. सौर जाल चक्र खोलना - अपडेट किया गया 1/सितंबर/2018

7. त्रिक चक्र खोलना - अपडेट किया गया 1/सितंबर/2018

8. आधार चक्र खोलना - अपडेट किया गया 1/सितंबर/2018

9. 8वें और 9वें कंधे के चक्र खोलना

10. 10वें और 11वें कनपटी के चक्र खोलना 

11. 12वें और 13वें कूल्हे के (हिप) चक्र खोलना 

12. हाथ के चक्रों को खोलना और सशक्त बनाना

13. चरण के चक्र खोलना

14. लघु चक्र खोलना [एक चित्रण शामिल है]
अज़ेज़ल, जो आध्यात्मिक कीमिया के स्वामी हैं, ने मेरे साथ इनमें से प्रत्येक ध्यान पर विस्तार से काम किया। ये ध्यान अत्यंत शक्तिशाली हैं और अक्सर, प्रभाव घंटों बाद महसूस किए जा सकते हैं। निर्देशों का पालन करना महत्वपूर्ण है और यदि आप शक्ति ध्यान में नए हैं, तो धीमी गति से आगे बढ़ें। यदि आप पहले के ध्यान पहले ही कर चुके हैं, तो इन्हें करना ठीक है। किताबों से लिए गए पहले के ध्यानों से कई लोगों ने बहुत कम या कोई प्रभाव नहीं होने की सूचना दी। इसके अलावा, अगस्त 2018 तक, कुछ लोगों ने ई- ग्रुप (इंटरनेट पर समूहों) में कहा कि वे पर्याप्त रूप से खुले नहीं थे।  मैंने अधिक शक्तिशाली मंत्रों के साथ चक्रों को खोलने को संशोधित किया है, और प्रत्येक चक्र के लिए सही कंपन सुनने के लिए एक ऑडियो Mp3 (आवाज़) जोड़ी है। कृपया बेझिझक किसी भी Mp3 को डाउनलोड करें यदि आप उन्हें रखना चाहते हैं। क्योंकि शत्रु सभी आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी तरह से नष्ट नहीं कर सका, इसलिए बहुत कुछ जानबूझकर भ्रष्ट किया गया है। 7 मुख्य चक्रों का मानक मुख्यधारा का ज्ञान भ्रष्ट है। "हृदय" और इसके सभी संदर्भ छाती में नहीं, बल्कि सिर में स्थित हैं, नाड़ियों के अनुरूप हैं।

ऊपर दिए गए क्रम के अनुसार प्रत्येक चक्र को खोलना सबसे अच्छा है। ऊपर से नीचे। प्रत्येक अभ्यास के लिए एक निश्चित संख्या में दोहराव हैं। यदि आप पाते हैं कि आप अत्यधिक उत्तेजित हो रहे हैं, तो यह सलाह है कि आप व्यायाम को समाप्त कर दें और पीछे हट जाएं। व्यायाम को बाद की तारीख में फिर से शुरू किया जा सकता है जब आप अपने तंत्रिका तंत्र को बढ़ी हुई जीवन शक्ति को समायोजित करने के लिए समय देते हैं। प्रत्येक अभ्यास के बीच खुद को कुछ दिन या उससे अधिक समय देने की दृढ़ता से अनुशंसा की जाती है।

जिन लोगों को दौरे/मिर्गी की समस्या है, या जो मनोरोग दवाओं पर हैं, उन्हें शून्य ध्यान के आलावा, इनमें से कोई भी शक्ति ध्यान नहीं करना चाहिए, जब तक कि उनके डॉक्टर द्वारा हाँ न कर दी जाए। वे चक्रों को खोलने और कुंडलिनी को उत्तेजित करने में अत्यधिक प्रभावी हैं। ये नए ध्यान शैतानी ऊर्जा से भरे हुए हैं। जिन्होंने समर्पण नहीं किया है या बाहरी हैं उन्हें इस पर विचार करना चाहिए। समर्पित शैतानवादियों के लिए, चक्रों को खोलने और सशक्त बनाने और व्यक्तिगत शक्ति बढ़ाने में प्रभाव बहुत सकारात्मक होना चाहिए। ये ध्यान बहुत तेजी से परिणाम देते हैं। नए युग किस्म के मानक कुंडलिनी ध्यान को स्पष्ट प्रभाव देने में वर्षों लग सकते हैं। ये ध्यान, शैतानवाद की तरह, असली चीज़ हैं।

चक्रों के खुलने से उत्तेजित होने वाले विचारों और मन को नियंत्रित करने के लिए शून्य ध्यान की अत्यधिक अनुशंसा की जाती है।

प्रत्येक चक्र के लिए ध्यान विशिष्ट कंपनों के साथ किया जाता है। प्रत्येक कंपन योग की गुनगुनाती सांस पर आधारित है। इस सांस के साथ आप अपने फेफड़ों को भरने के लिए सांस लेते हैं और सांस छोड़ते हुए आप तब तक जप करते हैं जब तक कि आपकी सांस समाप्त न हो जाए, फिर आप सांस लें और अपने फेफड़ों को पहले की तरह भर लें।

1.   अपनी नाक से सांस लें, अपने फेफड़ों को भरें

2.   प्रत्येक चक्र के लिए समान रूप से कंपन को बाहर निकालें; एक लंबी कंपन, यह सांस को बाहर निकलेगा

3.   फिर से सांस लें और दोहराएं।

मुद्राओं [हाथ की पोजीशन] का उपयोग किया जाता है क्योंकि ये उंगलियों के भीतर कुछ सर्किटों को जोड़ती हैं और जीवन शक्ति को उस चक्र पर पुनर्निर्देशित करती हैं जिसे खोला जा रहा है। इनमें से कुछ कठिन हैं, खासकर यदि आपके हाथ बड़े हैं। ये मुद्राएं सहायक हैं, लेकिन आवश्यक नहीं हैं। यदि आपको इनमें से कोई भी मुद्राएं कठिन लगती है, तो उन्हें छोड़ दें। तनावमुक्त और आरामदायक स्थिति में रहना बहुत जरूरी है।

आपको अपने शरीर के बीच के चक्रों पर ध्यान देना चाहिए। विस्तार रीढ़ के साथ और शरीर के सामने होते हैं। हर कोई अलग-अलग स्तरों पर शैतानवाद में आता है। हममें से जिन्होंने पिछले जन्मों में अपनी आत्माओं को सशक्त किया, वे ध्यान के प्रति अधिक संवेदनशील होंगे। यह जन्मजात होता है, लेकिन जो कोई भी निम्नलिखित अभ्यास करता है वह अंत में अपने चक्र खोल लेगा।

* अज़ेज़ल द्वारा

 

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं

 

© Copyright 2005, 2007, 2016, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457