प्रियजनों का उपचार


जब हम अपने प्रियजनों पर शैतानी उपचार करते हैं, तो यह खुद पर काम करने से काफी अलग होता है। सबसे अच्छा है पृथ्वी से उपचार ऊर्जा का उपयोग करना और और इसे हमारे से होते हुए प्रियजन में डालना।

ऐसा करने के लिए खुले, सक्रिय और शक्तिशाली चक्रों का होना बहुत जरूरी है विशेष रूप से आपके हाथों और पैरों में। अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

हाथ 

पैर 

आपकी आत्मा पर्याप्त शक्तिशाली होनी चाहिए। यह लगातार और निरंतर शक्ति ध्यान के साथ आता है। बीमारी या समस्या की गंभीरता के आधार पर, एक से अधिक उपचार सत्र अक्सर आवश्यक होते हैं। यह आपकी अपनी शक्तियों की ताकत पर भी निर्भर करता है।

अब, मैं यहाँ अनुभव से बोल रही हूँ। यदि आपके अंदर एक वायरस है जहां आपने अभी तक इसके लक्षणों का अनुभव भी नहीं किया है, तो दूसरे को ठीक करने से अपवाह (खिचाव), या यहां तक ​​​​कि दूसरे पर सुरक्षा की आभा डालने से यह प्रकट हो जाएगा। इससे भी बुरी बात यह है कि यदि आप जरा भी बीमार हैं, तो कभी भी किसी दूसरे पर कोई उपचार या अन्य ऊर्जा कार्य न करें। मैंने पाया है कि प्रियजन की आत्मा जुड़ जाती है और जितनी चाहो उससे भी ज़्यादा ऊर्जा ले लेती है, खासकर एक बेकरार स्थिति में। आम साधारण लोगों के साथ भी मैं इस बात से वाकिफ हूं। एक बुजुर्ग आदमी मर रहा था और मरने से 2 दिन पहले, उसका बेटा बेहद कमजोर और थका हुआ महसूस कर रहा था। बुजुर्ग व्यक्ति की आत्मा ने उसकी ऊर्जा ले ली।

किसी प्रियजन को प्रभावी ढंग से ठीक करने के लिए, आपको खुद स्वस्थ होना चाहिए। इसमें शामिल है जैसा कि मैंने ऊपर उल्लेख किया है कि बाहरी स्रोत से आप में से होते हुए ऊर्जा दौड़ाना। यह भी ध्यान रखें कि यदि आपको कोई छोटी-मोटी बीमारी है, तो दूसरे को उपचार शक्ति देने से वह रोग और भी बदतर हो सकता है। कृपया इसे ध्यान रखें।

मैंने अपने एक पालतू जानवर को ठीक किया उस जगह पर हाथ रखकर जहां उसे समस्या हो रही थी। मैंने अपने दोनों हाथों और पैरों के चक्रों को खोला और अपने पैरों के माध्यम से ऊर्जा खींचना शुरू कर दिया [मैं अपने घर में थी] और मैंने अपने हथेली चक्रों से उपचार ऊर्जा को निर्देशित किया, पूरे समय उस पालतू पर उज्जवल सफेद-सुनहरी रोशनी की कल्पना करते हुए, और और पुष्टि करते हुए की वह ठीक हो गयी है। मेरी शक्तियाँ भी अपने चरम पर थीं क्योंकि मैंने हठ योग सत्र और शक्ति ध्यान के बाद ऐसा किया था। इस बार, इसमें केवल एक सत्र लगा और वह ठीक थी।

प्रियजनों को ठीक करने के लिए कुछ निर्देश हैं-

1.   सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त मजबूत हैं और यह सबसे अच्छा है कि आप अपनी खुद की ऊर्जा का उपयोग न करें। पृथ्वी से ऊर्जा खींचना (यह फर्श से हो सकता है), सूर्य या कोई अन्य प्राकृतिक स्रोत सबसे अच्छा है। हमेशा ऊर्जा को अपने से होते हुए दौड़ाएं।

2.   इसके बाद अपनी आभा और चक्रों को पूरी तरह से साफ करना सुनिश्चित करें।

3.   गंभीर दुर्घटनाओं (ऐक्सीडेंट) या संबंधित मामलों में, उपचार में जितने अधिक लोग शामिल होंगे, ठीक होने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी। मित्रों, रिश्तेदारों आदि, यदि वे खुले विचारों वाले हैं, तो उन्हें ऊर्जा प्राप्त करने और आपात स्थिति में पीड़ित व्यक्ति पर लागू करने के लिए संगठित किया जा सकता है। यहां तक ​​कि जो लोग प्रशिक्षित नहीं हैं और जो कुछ नहीं जानते हैं, वे भी कुछ न करने से बेहतर हैं। जितने अधिक लोग, उतनी ही अधिक ऊर्जा।

4.   किसी भी और सभी जादू के कार्यों की तरह, किसी को मानना चाहिए और पूरा विश्वास होना चाहिए कि पूरी तरह से ठीक होने में।

5.   पुष्टि हमेशा आवश्यक होती है क्योंकि ऊर्जा वही करती है जो उसे करने के लिए कहा जाता है। पुष्टि हमेशा वर्तमान काल और सकारात्मक कथन में होनी चाहिए।

6.   एक बार उपचार सत्र शुरू हो जाने के बाद, बीमारी की गंभीरता के आधार पर, उन्हें तब तक दोहराया जाना चाहिए जब तक कि प्रियजन पूरी तरह से ठीक न हो जाए।

7.   उपचार ऊर्जा लगाने से पहले एक उज्जवल सफेद रोशनी का उपयोग करके क्षेत्र या शरीर को साफ करने से भी मदद मिलती है।

8. खुदको ठीक करने की तरह, गंभीर मामलों में प्रति दिन कई उपचार सत्रों की आवश्यकता हो सकती है। यह आपकी अपनी व्यक्तिगत शक्तियों पर भी निर्भर करता है। आप जितने शक्तिशाली होंगे, आपकी उपचार ऊर्जा उतनी ही अधिक शक्तिशाली और प्रभावी होगी।

9. बीमारी जितनी लंबी [दीर्घकालिक, अधिक पुरानी] होगी, उसे ठीक करना उतना ही कठिन होगा, और इसके लिए तीव्र (कम अवधि) संक्रमण की तुलना में बहुत अधिक समय की आवश्यकता होगी। जन्मजात समस्याएं [जो जन्म से हों] सबसे कठिन होती हैं। कुछ भी असंभव नहीं है! मानव मन एक नया अंग उगाने करने के लिए भी सक्षम है। इसकी चाभी है अत्यधिक व्यक्तिगत शक्ति निरंतर ध्यान, धैर्य, अटलता और सबसे बढ़कर – नियमितता (स्थिरता, लगातार हर दिन अभ्यास) के माध्यम से!

10. दूसरों पर काम करने के बाद, आत्मा को फिर से संतुलित करने के लिए सूर्य/चंद्रमा वैकल्पिक नथुने श्वास (अनुलोम विलोम) के कुछ दुहराव करने की अत्यधिक अनुशंसा की जाती है। यह केवल ऊपर रोकना होना चाहिए, नीचे रोकने वाला अभ्यास नहीं। वैकल्पिक नथुने से सांस लेते समय, प्रत्येक सांस के साथ ऊर्जा की "साँस" लेना भी महत्वपूर्ण है (प्रत्येक सांस द्वारा ऊर्जा लेना)।

इसके बारे में भी जागरूक रहें- उच्च मन और आत्मा आपको कुछ मामलों में चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के लिए निर्देशित कर सकते हैं। यह अक्सर तब होता है जब कोई व्यक्ति अभी तक इतना शक्तिशाली नहीं हो कि वह किसी बीमारी को ठीक कर सके। अन्य मामलों में कुछ पूरक आहार (सप्लीमेंट), विटामिन या अन्य पदार्थों की ओर निर्देशित हो सकते हैं जो बीमारी को ठीक करने में मदद करेंगे। कम समय में किसी गंभीर चीज का उपचार करना हमेशा संभव नहीं होता है। अपने उच्च मन की सुनो। इसके अलावा, दुर्भाग्य से, ऐसे समय होते हैं जब कोई प्रिय बहुत ज्यादा बीमारी में होता है, और ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता है जब तक कि ऊर्जा असाधारण रूप से शक्तिशाली न हो जैसे एक जादूगरों की सभा के साथ। जितना अधिक आप उपचार ऊर्जा के साथ काम करेंगे और खुद को सशक्त बनाने के लिए काम करेंगे, आप उतने ही प्रभावी होंगे।



शैतानी उपचार मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं 

शैतानी जादू मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं 

 

© Copyright 2008, 2015, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457