राऊम ध्यान

यह ध्यान मेरे द्वारा अब तक क्या गया सबसे शक्तिशाली है। हमारे एंटी-क्राइस्ट का विशेष धन्यवाद जिन्होंने मुझे टेलीपैथी से यह ध्यान दिया। वह उन गिने-चुने लोगों में से एक हैं जिन्होंने मैग्नम ओपस पूरा किया है।

यह ध्यान असाधारण रूप से शक्तिशाली है और इसे केवल अनुभवी ध्यानियों द्वारा ही किया जाना चाहिए।

राऊम कंपन करें

·      र-र-र अपने मूलाधार चक्र में [र-र-र की कम्पन करना सुनिश्चित करें]

·      आ-आ-आ अपने स्वाधिष्ठान चक्र में

·      ऊ-ऊ-ऊ अपने सौर जाल चक्र में

·      म-म-म अपने मध्य (अनाहत) चक्र में

·      अब, कंपन करें र-र-र अपने मध्य चक्र में [र-र-र की कम्पन करना सुनिश्चित करें]

·      आ-आ-आ अपने गले के चक्र में

·      ऊ-ऊ-ऊ अपने छठे चक्र में

·      म-म-म अपने क्राउन (सहस्रार) चक्र में

उपरोक्त एक दौर है। कई दुहराव करें। 13 दुहराव करना सबसे अच्छा है या 13 का गुणज।

उपरोक्त के पूरा होने के बाद, ई-ओ को कंपन करें। ई आत्मा के पुरुष पक्ष का प्रतीक है [लिंग का प्रतिनिधित्व करता है] और ओ आत्मा के स्त्री पक्ष का प्रतीक है [योनि का प्रतिनिधित्व]। यह विशेष रूप से हमारे भगवानों के सिजिल में देखा जाता है। यह ई-ओ की ग्रीक (यूनानी) कथा आर्गोस की राजकुमारी से भी लिया गया है, जो एक रूपक है। आर्गोस अगारेस का है।

ई-ई-ई-ई को अपने शरीर के दाईं ओर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपन करें और उसके तुरंत बाद अपने शरीर के बाईं ओर ध्यान केंद्रित करते हुए ओ-ओ-ओ-ओ को कंपन करें [एक के बाद एक आगे पीछे करते हुए], 40 बार।

उदाहरण के लिए, ई-ई-ई-ई को अपने शरीर [धड़] के दाईं ओर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपन करें और उसके तुरंत बाद अपने शरीर के बाईं ओर ध्यान केंद्रित करते हुए ओ-ओ-ओ-ओ को कंपन करें। यह एक दुहराव है। फिर, तुरंत ई-ई-ई-ई को दाईं ओर कंपन करें, फिर तुरंत ओ-ओ-ओ-ओ को बाईं ओर कंपन करें। यह दूसरा दुहराव है। ई फिर ओ कंपन के 40 दुहराव करें एक शैतानी माला का उपयोग करके। एक शैतानी माला का उपयोग किया जाता है ताकि उच्च संख्या में दोहराव करते समय विचलित न हो गिनती रखने की कोशिश में।

उपरोक्त के पूरा होने के बाद, ए-आ को कंपन करें। कंपन करें ए, आपके शरीर के सामने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, और फिर आ-आ-आ-आ, आपकी पूरी रीढ़ पर ध्यान केंद्रित करते हुए।

उदाहरण के लिए, ए-ए-ए-ए को कंपन करें, अपने शरीर के सामने के हिस्से [केवल आपका धड़] पर ध्यान केंद्रित करते हुए, फिर तुरंत आ-आ-आ-आ को अपनी पूरी रीढ़ पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपन करें। यह एक दुहराव है। फिर, तुरंत ए-ए-ए-ए को कंपन करें अपने शरीर के सामने के हिस्से पर ध्यान केंद्रित करते हुए, फिर तुरंत आ-आ-आ-आ को अपनी पूरी रीढ़ पर ध्यान केंद्रित करते हुए कंपन करें। यह दूसरा दुहराव है। ए फिर आ कंपन के 40 दुहराव करें एक शैतानी माला का उपयोग करके।

तथाकथित "टेट्राग्रमेटन" वास्तव में आत्मा के लिए चौगुना ध्यान है। "भगवान का पवित्र नाम" एक कोड शब्द (ख़ुफ़िया शब्द) है आत्मा के लिए शक्ति के चरम शब्द का। "भगवान" स्वयं के लिए एक कोड वर्ड (ख़ुफ़िया शब्द) है। दुश्मन ने इसे गंभीर रूप से भ्रष्ट कर दिया है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए, "असली टेट्राग्रमेटन- ईसाई धर्म का अधिक पर्दाफाश" लेख के लिए यहां क्लिक करें

यह ध्यान पूरी आत्मा को सशक्त करता है। मध्य (अनाहत) चक्र एक संबंधक है और इसमें नीचे से कंपन की गई ऊर्जा फिर ध्यान के दूसरे भाग में ऊपरी चक्रों से जुड़ जाएगी और स्थानांतरित हो जाएगी (ट्रान्सफर हो जाएगी, वहां चली जाएगी)। बस जागरूक रहें, यह असाधारण रूप से शक्तिशाली है और आप निश्चित रूप से इसे पहली बार ही महसूस कर लेंगे।

औपचारिक अनुष्ठान या किसी अनौपचारिक कार्य से पहले उपयोग करने के लिए यह एक शक्तिशाली ध्यान है। आत्मा को सशक्त बनाने के लिए यह ध्यान दिन में कई बार किया जा सकता है। यह एक प्राइमर है। इसके बाद, एक छोटा मंत्र या शक्ति के शब्द की कंपन कर सकते हैं जैसे कि शैतान के चौकोर जैसे सूर्याय। स-स-ऊ-ऊ-ऊ-र-र-र-य-आ-आ-य-ए-ए शब्द को अकेले कंपन करना नौ बार या नौ के किसी गुणज बार प्रभावी है। आपको चौकोर में दिए गए सभी सूर्य मंत्रों को कंपन करने की आवश्यकता नहीं है। इसके बाद, आप कई बार एक विशिष्ट लक्ष्य में ऊर्जा को निर्देशित करते हुए एक अभिपुष्टि कर सकते हैं।


शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं 

© Copyright 2024, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457

HOME PAGE