तत्वों को इन्वोक करने के लिए प्रारंभिक ध्यान

वास्तव में कुशल बनने के लिए, किसी को तत्वों में महारत हासिल करनी होगी। टैरो के जादूगर कार्ड का भी यही संदेश है। तत्वों को इन्वोक करने (अपने अंदर लेने) के लिए आपको स्वस्थ होना चाहिए। आप में से जो आराम से आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए ये प्रारंभिक ध्यान मदद कर सकते हैं-

 

आग के लिए-

1.   चुपचाप बैठें और आराम करें।

2.   एक बड़े अलाव (बोनफायर) की कल्पना करें। आग की चटर चटर *सुनें* और गर्मी को *महसूस* करें, फिर गर्मी की *गंध* लें।

ऐसा पांच मिनट तक करें।

 

पानी के लिए-

1.   चुपचाप बैठें और आराम करें।

2.   कल्पना करें कि आप पानी में चल रहे हैं। यह एक झील, नदी या समुद्र हो सकता है। पानी को *महसूस करें*, पानी को *सुनें* और पानी की *गंध* लें, जैसे आप वास्तव में वहां हैं।

ऐसा पांच मिनट तक करें।


धरती के लिए-

1.   चुपचाप बैठें और आराम करें।

2.   कल्पना  करेंकि आप धरती पर नंगे पैर चल रहे हैं। यह सबसे अच्छा है यदि आप खुद को खेत की मिट्टी पर चलते हुए देख सकते हैं क्योंकि यह धरती के तत्व के बहुत करीब है। अपने नंगे पैरों के नीचे की मिट्टी को *महसूस करें* और हवा में हल्की हवा को *सुन* और *महसूस* करें और धरती की *गंध* लें।

ऐसा पांच मिनट तक करें।

 

हवा (वायु) के लिए-

1.   चुपचाप बैठें और आराम करें।

2.   अपने आप को हवा के खिलाफ चलने की कल्पना करें। हवा आपकी त्वचा से टकराती हुई *महसूस करें* और आपके कानों में हवा की दहाड़ (आवाज़)। आपसे टकराती हुई हवा की *गंध* लें। हर कदम हवा में चलते हुए महसूस करें।

ऐसा पांच मिनट तक करें।

 

आग के लिए अगला कदम-

1.   चुपचाप बैठें और आराम करें।

2.   अपने आप को रेगिस्तान में चलने की कल्पना करें। बेहद गर्मी और    सूखी गर्म हवा को तपते वातावरण में *महसूस* करें। अपने पैरों के नीचे की रेत और आपका शरीर गर्म होता हुआ महसूस करें।

इस अभ्यास को तीन से चार मिनट तक करें और उससे ज़्यादा नहीं।

 

पानी के लिए अगला कदम-

1.   चुपचाप बैठें और आराम करें।

2.   खुद की ठंडे वातावरण में कल्पना करें। अपने आप को ठंडा महसूस करें। अपनी त्वचा पर ठंडी हवा के झोंके को महसूस करें। आप में से जो लोग बर्फ जानते हैं (कुछ भाई और बहन गर्म और नम वातावरण में रहते हैं, इसलिए हर किसी ने बर्फ का अनुभव नहीं किया है), बर्फ में खुद की कल्पना करें। अपने पैरों के नीचे बर्फ की क्रंच (कुचल जाने की आवाज़) सुनें। आप में से उन लोगों के लिए जिन्होंने कभी बर्फ का अनुभव नहीं किया है- बस अपने आप को ठंडे वातावरण में देखें और अपनी सभी सूक्ष्म इंद्रियों का उपयोग करें।

इस अभ्यास को तीन से चार मिनट तक करें और उससे ज़्यादा नहीं।

 

उपरोक्त अभ्यास क्या करते हैं-

आपकी सूक्ष्म इंद्रियों को मजबूत करने के अलावा, ये अभ्यास आपको धरती, वायु, अग्नि और जल के चार तत्वों के साथ काम करने से परिचित कराएंगे। इन तत्वों को इन्वोक करके, हम अपने आप को उस स्थान तक मजबूत कर सकते हैं जहां हम अविश्वसनीय मात्रा में गर्मी, ठंड और अन्य चरम सीमाओं का सामना करने में सक्षम होंगे। आग इन्वोक और निर्देशित करना पायरोकिनेसिस का एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू है। अग्नि तत्व इन्वोक करके हम गर्म रह सकते हैं या जल तत्व के साथ, यदि परिस्थितियाँ आवश्यक हों तो ठंडे रह सकते हैं। तिब्बती साधुओं की दीक्षा के लिए परीक्षण किया जाता कपड़े उतारकर नंगी अवस्था मैं, खुद को गीली चादर में लपेटकर, और बर्फ में बैठकर ठंडे पहाड़ों में रात बिताकर। सुबह, अगर साधु ने परीक्षा पास कर ली तो चादर बिलकुल सूखी हुई होती और साधु के चारों ओर कई फीट बर्फ पिघल जाती।

जर्मनी में 1920 और 30 के दशक के कुछ शैतानी खेमों में हत्या के लिए आग के तत्व का इस्तेमाल किया जाता था। जब तत्व को इन्वोक किया जाता है और शिकार में निर्देशित किया जाता है तो शिकार का खून सचमुच उबल जाता है।

वायु तत्व, जब ठीक से इन्वोक किया जाता है, उड़ना उत्पन्न करता है। तत्वों को इन्वोक करके और उचित निर्देशन करके मौसम को भी प्रभावित कर सकते हैं।

उन्नत जादू की नींव, तत्वों के नियंत्रण के माध्यम से है, इसमें उपचार और जादू के सभी पहलू शामिल हैं, सफेद, काला और धूसर। 


शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं 

© Copyright 2024, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457

HOME PAGE