फ़ूदार्क / ओडिन 



फ़ेहू [Fehu]

जर्मनिक – फ़े (फ़ेहू) [Germanic: Fe (Fehu)]

गॉथिक – Faihu [Gothic: Faihu]

नॉर्स – Fé [Norse: Fé]

ऐंग्लो-सैक्सन – Feo, Feoh [Anglo-Saxon: Feo, Feoh]

आइसलैंडिक – फ़ीए [Icelandic: Fé]

नार्वेजियन – Fe [Norwegian: Fe]

#1 यह रूण फ़ूदार्क वर्णमाला शुरू करती है और तीन ættir (उच्चारण-अश्ठिर) में से पहली है। बोझ के जानवर की विशेषता है। सुस्त, मूर्ख, धीमा, पालतू और सौम्य। कायर। यह जादू में इस्तेमाल किये जाने वाली भेजने वाली रूण है। बढ़ने के लिए, भटकने के लिए, सकारात्मक पहलू नष्ट करने के लिए। माहिर फा की ताकतों को ईसा (अग्नि और बर्फ) की ताकतों के साथ जोड़ सकते हैं, लेकिन यह नौसिखियों लोगों के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।

सफेद जादू- धन, संपत्ति, सम्मान, जायदाद, पैसा, विस्तार। अपने पर्यावरण पर अधिकार, धन में बढ़ोतरी; प्रजनन क्षमता, गतिशीलता।

काला जादू- कायरता, नीरसता पैदा करती है, आत्मा को तोड़ती है, दुश्मन को बांधती है; शत्रु में भय और निर्भरता पैदा करता है।



ऊरूत्ज़, ओरऔक्स [ÜRUZ, AUROCHS]

ऐंग्लो-सैक्सन – ऊर [Anglo-Saxon: UR]

जर्मनिक – ऊरात्ज़ [Germanic: Uraz (Uruz)]

गॉथिक – Urus [Gothic: Urus]

नॉर्स – Úr [Norse: Úr]

आइसलैंडिक - उर [Icelandic: Úr]

नार्वेजियन – Ur [Norwegian: Ur]

# 2. ओरऔक्स जंगली मवेशी की एक प्रजाति है जो यूरोप के जंगलों में रहती थी। 1600 के दशक में विलुप्त होने तक इसका शिकार किया गया था। यह रूण ब्रह्मांडीय बीज, शुरुआत और उत्पत्ति है। यह प्राकृतिक रूप से मर्दानी है और शक्ति, सहनशीलता और पुष्टता देती है। यह साहस और दिलेरी, स्वतंत्रता और विद्रोह की रूण है। ऊर सींग या खड़े लिंग, पुनरुत्थान, मृत्यु के बाद के जीवन का प्रतिनिधित्व करती है। आना, होना(रहना/ जीना) और जाना (गुज़र जाना)। उर का जिस रूण के साथ उपयोग किया जाए उस रूण की ऊर्जा को वास्तविकता में प्रकट होने में उर रूण मदद करती है।

सफेद जादू- क्रिया उत्तेजित करता है, यौन शक्ति को उत्तेजित करता है। आज़ादी।

काला जादू- धमकाने और तबाह करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

जादू- ऊर्जा का स्थानांतरण, ऊर्जा को प्रक्षेपित करने या खींचने के लिए उपयोग किया जाता है। रूण के बार बार उपयोग से धीरे धीरे ऊर्जा की उस मात्रा में बढ़ोतरी होगी जिसे कोई एक बार में    संभाल सकता है। शक्ति के अपने भंडार के विकास में मदद करता है। किसी अन्य रूण के साथ फा का उपयोग करते समय, यह किसी भी रूण की शक्ति को बढ़ाने के लिए काम करता है जिसका उपयोग अच्छे या बुरे के लिए किया जाता है। हरा और झिलमिलाता सुनहरा इस रूण की ऊर्जा के साथ अच्छा काम करता है।



टुहरीत्ज़ात्स (कांटा) [THURISAZ(Thorn)]

जर्मनिक [Germanic: Thyth (Thurisaz)]

गॉथिक [Gothic Thauris]

नॉर्स [Norse: Þurs]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: þorn]

आइसलैंडिक [Icelandic: Þurs]

नार्वेजियन [Norwegian: Thurs]

#3. काटने, तेज़ धार और दर्द की रूण। पाशविक शक्ति, अराजकता और बर्बादी की विनाशकारी शक्ति। मृत्यु और पुनर्जनन, परिवर्तन और बाधाओं को तोड़ने की भी। इस रूण की शक्ति जंगली है और इसे निर्देशित करने के लिए एक मजबूत मन/इच्छाशक्ति की आवश्यकता होती है।         एक आकाशीय बिजली के बोल्ट (झटके) की तरह, थोर बर्ज़र्कर (berserker) की ऊर्जा लाता है, इस जंगली ऊर्जा का उपयोग केवल युद्ध या हमले में किया जाना चाहिए। आंधी तूफान और आकाशीय बिजली को उठा सकती है और निर्देशित कर सकती है। कई जर्मन परियों की कहानियों जैसे "स्लीपिंग ब्यूटी" में कांटे, पिन या धुरी की चुभन पीड़ित पर जादू कर देती है। इस रूण के साथ ब्लडस्टोन का इस्तेमाल किया गया है आंधी तूफ़ान लाने में। इस रूण के साथ उपयोग किये जाने पर हेमाटाइट विद्युत-चुंबकीय ऊर्जाओं के विरुद्ध ढाल बना सकता है सकता है और इसलिए श्रापों को दूर रखने में सहायक होता है। नुकीले क्रिस्टल के साथ इस रूण का उपयोग ऊर्जाओं को केंद्रित करता है और उन्हें प्रक्षेपित करता है।

काला जादू- विनाश और उलझन लाता है। थोर का प्रयोग शत्रुओं के नाश और श्राप में किया जाता है। दूसरे को नियंत्रित करने या व्यक्ति को रक्षाहीन करने के लिए उपयोग किया जाता है।

सफेद जादू- उपचार की रूण। ज्ञान, साहस, शारीरिक शक्ति, स्वतंत्रता और नेतृत्व को बढ़ाती है।



आनसूत्ज़ (भगवान) [ANSUZ (God)]

जर्मनिक – आत्ज़ा (आनसूत्ज़) [Germanic: Aza (Ansuz)]

गॉथिक [Gothic: Ansus]

नॉर्स [Norse: Óss, Áss]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Aesc, (Os, Ac)]

आइसलैंडिक [Icelandic: Óss, Áss]

नार्वेजियन [Norwegian: As]

#4. बोल (भाषण) की शक्ति की रूण, अत्याचार का नाश करती है; "आपकी आध्यात्मिक शक्ति आपको मुक्त करती है", अनुशासन, अराजकता के विपरीत, रचनात्मक प्रेरणा, जादुई वक्तृत्व क्षमता और भाषण के माध्यम से दूसरों और दर्शकों को मनाने के लिए। आत्म-अभिव्यक्ति की धाराएं खोलती है और हर तरह की बाधाओं को दूर करती है। बंधनों को हटाने में उपयोग किया जाता है। किसी की मानसिक और जादुई क्षमताओं को बढ़ाने में सहायता करती है। इनवोकेशन के काम के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। डीमनों (भगवानों) के साथ संवाद करने के लिए काम करने में लापीस लाज़ूली के साथ प्रयोग किया जाता है।



रेदो (सवारी, यात्रा) [RAIDHO (Riding, travel)]

जर्मनिक - रेदा (रेदो) [(Germanic: Reda (Raidho)]

गॉथिक [Gothic: Raida]

नॉर्स [Norse: Reið, Reiðr]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Rad]

आइसलैंडिक- रेद [Icelandic: Reið]

नार्वेजियन [Norwegian: Reid, Reidr]

#5. यात्रा, सफ़र और शारीरिक सहनशक्ति की रूण। इस रूण को यात्रियों के लिए एक आकर्षण के रूप में इस्तेमाल किया गया है, इसमें सूक्ष्म यात्रा भी शामिल है और रेद मरे हुओं के लिए उनकी अधोलोक में यात्रा में एक गाइड (मार्गदर्शक) के रूप में काम करती है। यह स्थान परिवर्तन की भी रुन है जैसे की घर बदलना। रेद का अर्थ तलाश करना और प्रयास करना भी है; एक खोज और अज्ञात में कदम रखना। जादुई रूप से, इस रूण की ऊर्जा जब दूसरे पर निर्देशित की जाती है तो उसे बेचैन और असंतुष्ट बना देगा। यह रूण, जो अन्य रूण को इसके साथ इस्तेमाल किया गया है उसके आधार पर अच्छे या बुरे के लिए जीवन में बदलाव लाता है। रेद एक सौर रूण है क्योंकि यह मिस्र के सूर्य भगवान आमोन रा के रथ का भी प्रतीक है और ग्रेटर सब्बाट्स के आठ गुना चक्र का प्रतिनिधित्व करती है। रेद सूक्ष्म यात्रा में भी सहायता करती है। लय और संगीत की रूण, रेद जीवन में प्राकृतिक लय से अवगत कराती है और अपने समय को बेहतर ढंग से व्यवस्थित करने में मदद करती है। यह रूण न्याय और कानून के सार का प्रतिनिधित्व करती है, जबकि टीअर (Tyr) कानून का अक्षर है। संचलन को शक्ति देने के लिए अनुष्ठान में इस्तेमाल किया जा सकता है- ढोल बजाना, नृत्य करना, ताली बजाना आदि।



केनात्ज़ (मशाल) [KENAZ (Torch)]

जर्मनिक [Germanic: Chozma (Kenaz)]

गॉथिक [Gothic: Kaun]

नॉर्स [Norse: Kaun]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Cen, Ken]

आइसलैंडिक - केइन [Icelandic: Kaun]

नार्वेजियन [Norwegian: Kaun]

#6. रोशनी की रूण। आत्मा की रोशनी; बुद्धि भी। अधोलोक की राह पर चलने वाला यात्री केइन को ले गया था रोशन करने और मार्गदर्शन के लिये। इस रूण का आकार डेल्टा का है निर्बाध उड़ान के लिए है और भेदने के लिए भी। जादुई रूप से इस रूण का उपयोग बुद्धि के लिए, चीजों को भेदने के लिए किया जा सकता है क्योंकि इसमें ऊर्जा होती है। यह जागरूकता भी बढ़ाती है और अंतर्दृष्टि देती है। काले जादू में इसका उपयोग मूर्खता उत्तेजित करने के लिए किया जाता है और ऐसे काम करती है कि पीड़ित अनजान रहे। यह रूण घावों, सूजन और फोड़ों का भी प्रतिनिधित्व करती है। यौन ऊर्जाओं के नियंत्रण और उपयोग के लिए और यौन जादू (सेक्स जादू) करने में उपयोग किया जाता है, अक्सर अन्य आग रूणों के साथ उपयोग किया जाता है और आत्मा को शक्ति की दुनियाओं में छोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है। इस रूण का उपयोग दूसरों की भावनाओं को निर्देशित और प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है। यौन ऊर्जाओं से जुड़ी मोहकता देता है। कुंडलिनी को ऊपर उठाने में उपयोगी है। इस रूण के साथ आग अगेट (फायर एगेट, Fire agate, एक तरह का रत्न) और फायर ओपल (fire opal, , एक तरह का रत्न) का उपयोग किया जा सकता है, खासकर जब यौन जादू (सेक्स जादू) कर रहे हों।


गेबो (उपहार) [GEBO (Gift)]

जर्मनिक [Germanic: Geuua (Gebo)]

गॉथिक [Gothic: Giba]

नॉर्स [Norse: Gipt, Giöf]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Geofu (Gyfu)]

आइसलैंडिक [Icelandic: Gjöf]

नार्वेजियन [Norwegian: Giof]

#7. यह बलिदान और दान की रूण है। कुछ व्यक्तिगत मूल्य स्वतंत्र रूप से देना, जैसे कि हमारा रक्त जब हम इस तरह से रूण को पवित्र करना चुनते हैं। यह दीक्षा की रूण है जहां हम ज्ञान, शक्ति और प्रज्ञता प्राप्त करने के लिए व्यक्तिगत बलिदान करते हैं। बिना कष्ट किये फल नहीं मिलता। जादुई रूप से, गेबो उपहार लाने वाला है। गेबो शादियों और गठबंधनों से संबंधित है। गेबो का उपयोग यौन जादू (सेक्स जादू) और बंधन जादू में भी किया जाता है। दूसरे को एक अवांछित कर्तव्य से बांधने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और प्रेम जादू करने में इस्तेमाल किया जा सकता है। पन्ना और हरिताश्म इस रूण के साथ उपयोग किए जाने वाले रत्न हैं। जब काले जादू में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह बिना किसी इनाम के पीड़ित पर दर्द और बलिदान लाता है। ईसा रूण के साथ प्रयोग किया जाता है, यह संयोजन दुश्मनों को बांधने में शक्तिशाली होता है।



वूनियो [WUNJO]

जर्मनिक [Germanic: Uuinne (Wunjo)]

गॉथिक [Gothic: Winja]

नॉर्स [Norse: Vend]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Wynn]

आइसलैंडिक [Icelandic: Vin]

नार्वेजियन [Norwegian: Wynn]

#8. वूनियो सम्मान और पुरस्कार की रूण है। हमारे प्रयास पुरस्कृत होते हैं। वेंड (Vend) आनंद का प्रकाश के साथ विलय है। प्राधिकरण, सम्मान और शक्ति। यह रूण अवसाद (दिप्रेशन) को दूर करने के लिए बहुत अच्छी है। परिवार के सदस्यों को एकजुट करने और दोस्ती सुधारने में मदद करती है। अपने और दूसरों के बीच की बाधाओं को तोड़ती है। जब काले जादू के लिए निर्देशित किया जाता है, तो इस रूण का उपयोग दूसरों में अतिविश्वास और गलत चीजों के बारे में विश्वास पैदा करने के लिए किया जा सकता है, जिससे उनका पतन (बर्बादी) होगा। वेंड उपचार की भी रूण है क्योंकि यह मन के उपचार को भौतिक आत्म के उपचार के साथ बांधती है। रोगों को दूर भगाती है। हृदय चक्र के साथ काम करने के लिए अच्छी है। पुखराज इस रूण को बढ़ाता है और गुलाबी स्फ़टिक भी। आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान बढ़ाने के लिए अच्छी है।



हाल/हागलात्ज़ (ओला) [HAGL (Hail)]

जर्मनिक – हाल (हागलात्ज़) [Germanic: Haal (Hagalaz)]

गॉथिक [Gothic: Hagl]

नॉर्स [Norse: Hagall]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Hægl]

आइसलैंडिक [Icelandic: Hagall]

नार्वेजियन [Norwegian: Hagall, Hagl]

#9. यह रूण ओलों का प्रतिनिधित्व करती है। बिना किसी इनाम के अनैच्छिक बलिदान; कष्ट और अन्याय की रूण। तबाही, आपदा और हिंसा की रूण। इस रूण का मुख्य रूप से काले जादू में उपयोग किया जाता है, जो इसके साथ उपयोग किए जाने वाली रूण के रूप में विनाश भेजती है, हिंसक नुकसान और दर्द देती है। हाल (Hagl) पूरा होने की और नंबर नौ की रूण है। नौ सबसे बड़ी जर्मन संख्या है शक्ति की और शैतान की संख्या भी है, क्योंकि यह मुख्य चक्रों की संख्या के बराबर है।



नाओटहीत्ज़ (ज़रूरत) [NAUTHIZ (Need)]

जर्मनिक नाम [Germanic name: Noicz (Nauthiz)]

गॉथिक [Gothic: Nauths]

नॉर्स नाम [Norse name: Nauð, Nauðr]

ऐंग्लो-सैक्सन नाम [Anglo-Saxon name: Nied (Nyd)]

आइसलैंडिक नाम - Nauð (इसका उच्चारण है, न – एध) [Icelandic name: Nauð]

नार्वेजियन नाम [Norwegian name: Naudr, Naud]

#10. नाओटहीत्ज़ सहनशीलता और इच्छा की रूण है। टिकने के लिए मानसिक शक्ति। यह आत्मा की काली रात का प्रतिनिधित्व करती है। यह हाल रूण से जुड़ी है। जब सफेद जादू में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह रूण अवज्ञा देती है और बने रहने के लिए ताकत देता है जब सारी उम्मीद खो गई लगती है। यह मृत्यु के सामने जीवित रहने और निडरता की रूण है। जब दूसरे पर निर्देशित किया जाता है, तो यह रूण आपदा में भी बने रहने और सहन करने के लिए आध्यात्मिक शक्ति दे सकती है। काले जादू में इस्तेमाल करने पर यह रूण कष्ट और कठिनाई लाती है। Nauð (इसका उच्चारण है, न – एध) घर्षण और प्रतिरोध की रूण है। आग से भगाने और सफाई करने की रूण। Nauð का उपयोग विरोध-जादू (जादू वापस पलट देना) में किया जा सकता है। इच्छाशक्ति और आत्मनिर्भरता का विकास करती है। परीक्षण और आज़माइश की रूण। ज्वालाकाच इस रूण के साथ प्रयोग किया जाने वाला रत्न है। ज्वालाकाच शनि ग्रह का रत्न भी है जो कठिनाई और सहनशीलता प्रदान करता है।



ईसा (बर्फ) [ISA (Ice)]

जर्मनिक [Germanic: Icz (Isa)]

गॉथिक [Gothic Eis]

नॉर्स [Norse: Íss]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Is]

आइसलैंडिक- ईस [Icelandic: Íss]

नार्वेजियन [Norwegian: Is]

#11. ईसा बंधन की रूण है। यह चुपके-चुपके का प्रतिनिधित्व करती है और उन कार्यों में उपयोग किया जाता है अपना पता नहीं चलने देना चाहता; इस्स अदृश्यता प्रदान करती है। प्रकृति में, बर्फ जमीन पर धीरे धीरे चुपचाप इकट्ठा हो जाती है, चुपचाप जम जाती है और अपने रास्ते में सब कुछ स्थिर कर देती है। अनजान लोग इसका शिकार हो जाते हैं। जादुई रूप से, ईस बाँधने और गुप्त तरीके से क्रिया को रोकने की रूण है। यह एक योजना को रोक सकती है और किसी चीज़ को विकसित होने से रोक सकती है। इसका उपयोग छुपाने के लिए किया जाता है और पीड़ित को आने वाली व्यक्तिगत आपदा से अनजान बना सकती है जहां किसी भी कार्य का प्रयास करने में बहुत देर हो चुकी होगी। इसका उपयोग किसी भी क्रिया को रोकने में भी किया जाता है और नियोजित कार्य को बर्बाद कर सकती है। ईसा कार्य को रोक देता है और ठंड, बंजर शांति और मृत्यु की रूण है। ईसा फेहू के ठीक विपरीत है। जैसा कि फेहू संचलन की रूण है, ईसा बंधन की रूण है।

दूसरे के खिलाफ अनुष्ठान में इस्तेमाल किये जाने पर, यह दरिद्रता लाती है, समृद्धि को रोकती है, अवसाद (डिप्रेशन) लाती है, और कार्य/ क्रिया में बाधा के रूप में कार्य करती है। लकवाग्रस्त भय या सनक पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और विकास और विघटन दोनों की गति को रोकने या बंद करने के लिए। सकारात्मक पहलू पर, यह रूण शून्य ध्यान में सहायक है क्योंकि यह शांत करती है और एकाग्रता में भी सहायक है, शांति और मार्गदर्शन लाती है। सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि यह रूण उपयोगकर्ता को सुस्त और/या सनकी (अति जुनूनी) भी बना सकता है। ईसा हिस्टीरिया, अति सक्रियता और बेचैनी को शांत करने का काम करती है। अक्सर बदला लेने के जादू में और रक्षा में उपयोग किया जाता है, यह उपयोगकर्ता की इच्छा को एकाग्रित करने में मदद करती है। अन्य रूणों के साथ उपयोग किये जाने पर, यह ऊर्जाओं को बांधने और ढाल का काम करता है और उन्हें एक दूसरे के साथ मिलने से रोकती है।



येरा (साल) [JERA (Year)]

जर्मनिक [Germanic name: Gaar (Jera)]

गॉथिक [Gothic: Jer]

नॉर्स [Norse: Ár]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Ger (Jara)]

आइसलैंडिक - आउर [Icelandic: Ár]

नार्वेजियन [Norwegian: Jara, Ar]

#12. जेरा कालचक्रों की रूण है और फसल का प्रतीक है जहां बीज बोना और खेतों में काम करने के प्रयास फसलों के साथ पुरस्कृत होते हैं। आउर परिवर्तन के चक्रों का प्रतिनिधित्व करती है। जीवन चक्र (कालचक्र), चंद्र के चक्र, ऋतुओं के चक्र और परिवर्तन। आउर ईस के विपरीत है जहाँ सब कुछ रुक जाता है। यह सूर्य की वापसी का प्रतीक है और क्रिया लाता है। आउर घूमती हुई ऊर्जा के भंवर का प्रतीक है; जीवन का आठ-गुना पहिया, गोले के अंदर का बिंदु, जो सूर्य के लिए ग्लिफ़ (चिह्न) है जिसका अर्थ है पुनर्जनन। जब जादुई कार्यों में उपयोग किया जाता है, तो यह व्यक्तिगत भाग्य को उलट सकती है। टैरो कार्ड की तरह, भाग्य का पहिया, आउर परिस्थितियों को उलट सकती है इसलिए दुर्भाग्य अच्छे भाग्य में बदल जाता है या इसके उल्टा। सब्र और जागरूकता की यह रूण, प्राकृतिक चक्रों के अनुरूप चलती है। यह रूण प्रकृति के साथ काम करने के लिए उत्कृष्ट है और फलदायी है। यह रूण प्रकृति के साथ काम करने के लिए बहुत अच्छी है और उपजाऊपन की रूण है। इंग्वात्ज़ (Ingwaz) बोया गया बीज है, बर्कानो (Berkano) वह पृथ्वी है जो इसे प्राप्त करती है और येरा (Jera) वृद्धि और फसल है। लंबी अवधि के लिए योजना बनाना और दृढ़ता की रूण है और योजनाओं की सफलता सुनिश्चित करती है। यह रूण इसलिए भी सहायक है क्योंकि यह अनुष्ठानों, विशेष रूप से दीक्षा (शुरुआत) के सही समय के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करती है। जब काले जादू में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह रूण किसी व्यक्ति के भाग्य के सबसे खराब संभावित पहलुओं को प्रकट कर सकती है और आत्म-विनाश की शक्तियों को विकसित करती है। रत्न मॉस अगेट (Moss agate) है।



आइवात्ज़ (EIHWAZ)

ध्वनि [Sound: Ë]

जर्मनिक – एत्ज़्क (आएवात्ज़) [Germanic: Ezck (Eihwaz)]

गॉथिक [Gothic: Eiws]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Yr (Eoh)]

नार्वेजियन [Norwegian: (Eo)]

#13. नेक्रोमेंसी (मरे हुओं के साथ संचार) में उपयोग किया जाता है। यह मृत्यु और मरे हुओं पर शक्ति की रूण है। आएवात्ज़ इच्छा (इच्छाशक्ति) को मजबूत करती है और पिछले जन्मों में वापसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है पिछले जन्मों से ज्ञान और बुद्धिमानी प्राप्त करने के लिए। कुंडलिनी शक्ति का प्रतिनिधित्व करती है। यह रूण आत्मा को हर तरह की कठिनाई से बचाती है। प्लूटो ग्रह की तरह, यह मृत्यु और पुनर्जन्म के माध्यम से परिवर्तन की रूण है और सभी स्तरों पर गहरे और शक्तिशाली परिवर्तन पर शासन करती है। इस रूण के साथ धुएँ के रंग का क्वार्ट्ज का उपयोग किया जाता है। दोनों का उपयोग कुंडलिनी को सक्रिय करने और उठाने के लिए किया जा सकता है।


पेरथ्रो [PERTHRO]

जर्मनिक [Germanic name: Pertra (Perthro)]

गॉथिक [Gothic: Pairthra]

नॉर्स [Norse: Perð]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Peordh (Pertra)]

आइसलैंडिक – पर्द, (प्लाउस्तर) [Icelandic: Perð, (Plástur)]

नार्वेजियन [Norwegian: (Pertra)]

#14. पेरथ्रो रूण का उपयोग दैववाणी में किया जाता है। इस रूण के माध्यम से अन्य रूणों का ज्ञान और बुद्धिमानी प्राप्त की जा सकती हैं। यह रूण कुछ रूणों की विनाशकारी ताकतों से सुरक्षा का काम करती है। पेरथ्रो के माध्यम से, हम सभी रूणों के खोए हुए ज्ञान को अंतर्ज्ञान के माध्यम से खोज सकते हैं। पेरथ्रो ध्यान लगाने (मेडिटेशन) की रूण है। ओनेक्‍स इस रूण के साथ उपयोग किया जाने वाला रत्न है।



आलगीत्ज़ [ALGIZ]

जर्मनिक – आलगीस, आलगीत्ज़, एलहात्ज़ [Germanic name: Algis, Algiz or Elhaz]

गॉथिक [Gothic: Algs]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon name: Eolh]

नार्वेजियन [Norwegian name: Elgr]

#15. इस रूण का उपयोग सुरक्षा के लिए किया जाता है। इसका उपयोग पवित्रीकरण और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में भी किया जाता है। खतरनाक अनुष्ठान करते समय उपयोगकर्ता का इसे पहने होना बहुत अच्छा होता है क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जाओं से रक्षा करती है। काला टूमलाइन इस रूण के साथ उपयोग किया जाने वाला रत्न है।


सोवीलो [SOWILO]

जर्मनिक- सुगिल (सोवीलो) [Germanic: Sugil (Sowilo)]

गॉथिक [Gothic: Sauil]

नॉर्स [Norse: Sól]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Sigel]

आइसलैंडिक [Icelandic: Sól]

नार्वेजियन [Norwegian: Sol]

पुरानी डेनिश [Old Danish: Sulu]

पुरानी जर्मन [Old German: Sil, Sigo, Sulhil]

#16. सोवीलो सूर्य की रूण है और इसे मर्दाने जादू में इस्तेमाल किया जा सकता है। सोवीलो अजेयता, और अंतिम विजय की रूण है। यह रूण संचलन और क्रिया है और क्रिया/ कार्य करने की इच्छा प्रदान करती है। यह चक्रों और आकाशीय बिजली के झटके (बोल्ट), जीवन की चिंगारी का प्रतीक है। कुंडलिनी आकाशीय  बिजली की तरह होती है और जब यह छठे चक्र से जुड़ती है तो मस्तिष्क में चमकती है। सोविलो का उपयोग इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए किया जाता है। इसमें सुरक्षा और युद्धक (लड़ाकू) दोनों गुण हैं। दुनिया में और सूक्ष्म पर ऊर्जा बलों को समझने में उपयोग होती है। जब अन्य रूणों के साथ प्रयोग किया जाता है, तो यह उन्हें सक्रिय और सशक्त बनाती है। इसका उपयोग ध्यान में और चक्रों को सशक्त बनाने के लिए किया जा सकता है। किसी की नेतृत्व क्षमता और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता को सामने लाती है। किसी के मनोभाव की शक्ति को बढ़ाती है। रत्न हीरा है।


टीवात्ज़ [TIWAZ]

जर्मनिक - टीस (टीवात्ज़) [Germanic: Tys (Tiwaz)]

गॉथिक [Gothic: Teiws]

नॉर्स [Norse: Týr]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Tir, Tiw]

आइसलैंडिक- टियर [Icelandic: Týr]

नार्वेजियन [Norwegian: Ty]

#17. साहस और सम्मान देती है। टियर न्याय की रूण है। स्थिरता के लिए और अराजक ऊर्जाओं के बंधन (को बांधने) के लिए उपयोग किया जाता है। रक्षा और बदले के कार्यों के लिए अच्छी है क्योंकि यह न्याय का प्रतिनिधित्व करती है। ब्लडस्टोन और हेमाटाइट इस रूण के साथ उपयोग किए जाने वाले रत्न हैं।



बर्कानो [BJÖRK]

जर्मनिक- बर्क्ना (बर्कानो) [Germanic: Bercna (Berkano)]

गॉथिक [Gothic: Bairkan]

नॉर्स [Norse: Bjarkan]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Beroc]

आइसलैंडिक- ब्यार्कन [Icelandic: Bjarkan]

नार्वेजियन [Norwegian: Bjarkan]

#18. इस रूण का उपयोग महिला प्रजनन क्षमता, महिला जादू और पोषण के लिए कार्यों में किया जा सकता है। इसका उपयोग छुपाने और सुरक्षा में किया जाता है। यह रूण स्त्री ऊर्जाओं का प्रतिनिधित्व करती है। एक पुराना बुतपरस्त रिवाज है, पैदा हुए एक बच्चे को बर्कानो की सुरक्षात्मक ऊर्जाओं के साथ घेरने का, जो जीवन भर उसके साथ रहती हैं।



एवात्ज़ [EHWAZ]

ध्वनि [the sound: Ë]

जर्मनिक – एईस (एवात्ज़) [Germanic: Eys (Ehwaz)]

गॉथिक [Gothic: Aihwa]

नॉर्स [Norse: Ehol, Ior]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Eoh]

आइसलैंडिक [Icelandic: Eykur]

नार्वेजियन [Norwegian: Eh, Eol]

#19. घोड़े का प्रतिनिधित्व करती है। यह कैस्टर और पॅलक्स  द जेमिनी ट्विन्स (यूनानी और रोमन पौराणिक कथाओं से) के साथ भी निकटता से पहचानी जाती है। इसका उपयोग भविष्य में देखने और मानसिक संचार के लिए किया जाता है। चौथे चक्र की तरह, यह रूण विपरीतों को एकजुट करती है। यह रूण बंधन बनती है और इसका उपयोग विवाह और मित्रता को पक्का करने के लिए किया जाता है। दूसरे के विचारों और कार्यों को उपयोगकर्ता की इच्छा से बांधने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। भगवानों की इच्छा को समझने के लिए आध्यात्मिक दैववाणी में उपयोग किया जाता है। विचार रूपों को सशक्त बनाने और उन्हें जादूगर के नियंत्रण और इच्छा में लाने के लिए उपयोग किया जाता है। जब अन्य रूणों के साथ उपयोग किया जाता है, तो एवात्ज़ ऊर्जाओं को सामंजस्यपूर्ण रूप से एकजुट करती है।



मानात्ज़ [MANNAZ]

जर्मनिक- माना (मानात्ज़) [Germanic: Manna (Mannaz)]

गॉथिक [Gothic: Manna]

नॉर्स [Norse: Maðr]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Mann]

आइसलैंडिक- मादुर [Icelandic: Maður]

नार्वेजियन [Norwegian: Madr]

#20. तर्क और मस्तिष्क के बाएँ भाग की रूण। बुद्धि को बढ़ाने और याददाश्त को मजबूत करने के लिए उपयोग किया जाता है। किसी को स्वयं के बारे में अधिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद करती है जो जादुई कार्यों में आवश्यक है। रत्न है अमेथिस्ट।


लागूत्ज़ [LÖGR]

जर्मनिक – लात्ज़ (लागूत्ज़) [Germanic: Laaz (Laguz)]

गॉथिक [Gothic: Lagus]

नॉर्स [Norse: Lögr]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Lagu]

आइसलैंडिक- लुगर [Icelandic: Lögur]

नार्वेजियन [Norwegian: Laukr]

#21. छुपाती है और अज्ञात का प्रतीक है। प्रकट करती है और जहर को प्रभावहीन करती है। छिपा हुआ प्रकट हो जाता है। ऊर्जा के प्रति जागरूकता में सहायता करती है और किसी की संवेदनशीलता को बढ़ाती है। डाउजिंग और लोलक के साथ काम करने वालों के लिए अच्छी है। सूक्ष्म कार्य में मदद करती है। शारीरिक और मानसिक शक्ति को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। नारी जादू में और अन्य रूणों की ताकतों पर पर्दा डालने में उपयोग की जाती है।



इंग्वात्ज़ [INGWAZ]

जर्मनिक- एंगूत्ज़ (इंग्वात्ज़) [Germanic: Enguz (Ingwaz)]

गॉथिक [Gothic: Iggws]

नॉर्स [Norse: Ing, Ingvarr]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Ing]

आइसलैंडिक- इंग [Icelandic: Ing]

नार्वेजियन [Norwegian: Ing]

#22. इस रूण के लिए वैकल्पिक चिह्न अज़ेज़ल की सिजिल की तरह है। यह रूण बर्कानो का पुरुष समकक्ष है। भगवान "इंग" का प्रतिनिधित्व करती है। इंग्वात्ज़ वह रूण है जिसमें शक्ति संग्रहित (इकट्ठा, जमा) होती है। सक्रिय शक्ति को स्थितिज शक्ति में परिवर्तित करती है। किसी पुरुष को उसके पुरुषत्व से या किसी को, नर या नारी को अपनी जीवन शक्ति से वंचित कर सकती है। एक क्रिस्टल की तरह, यह रूण ऊर्जा को तब तक जमा रखती है जब तक इसकी आवश्यकता नहीं होती है। यह एक जादुई बैंक है (ऊर्जा जमा रखने के लिए)। रत्न है हाथीदाँत।

 



डागात्ज़ [DAGAZ]

जर्मनिक - डात्ज़ (डागात्ज़) [Germanic: Daaz (Dagaz)]

गॉथिक [Gothic: Dags]

नॉर्स [Norse: Dagr]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Daeg]

आइसलैंडिक- डागुर [Icelandic: Dagur]

नार्वेजियन [Norwegian: Dagr]        

#23. ऑर्गेज्म के चरमोत्कर्ष का प्रतिनिधित्व करती है जहां कार्य का उद्देश्य हो जाता है। अरुण ग्रह की तरह, यह रूण अंतर्ज्ञान और ज्ञान की चमकें देती है। कुंडलिनी को ऊपर उठाने में उपयोगी है। सबसे अच्छा है अगर अन्य रूणों के साथ उपयोग किया जाता है जो बुद्धिमानी और जागरूकता को बढ़ाती हैं।



ऊटाल [ÖDHAL]

जर्मनिक- ऊटाल (ओटहाला) [Germanic: Utal (Othala)]

गॉथिक [Gothic: Othal]

नॉर्स [Norse: Oðal]

ऐंग्लो-सैक्सन [Anglo-Saxon: Otael (Ethel)]

आइसलैंडिक- ओदाल [Icelandic: Óðal]

नार्वेजियन [Norwegian: Ödal]

#24. जायदाद और जमीन की रूण। उत्तराधिकार। वंश और विरासत का भाग। इसका उपयोग पैतृक ज्ञान के लिए किसी की जातीय स्मृति (याददाश्त) में पहुँचने के लिए के लिए किया जाता है। संपत्ति और जायदाद के रूप में धन प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। फ़ेहू के विपरीत, यह रूण उस जायदाद का प्रतिनिधित्व करता है जो जड़ से लगी हुई हो और गतिशील नहीं, जड़ लगाना। नस्लवाद और सांस्कृतिक पूर्वाग्रहों (पक्षपात) को भड़काने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ओटहाला वृत्त/गोले; सीमा का प्रतिनिधित्व करता है। ओटहाला के साथ पेट्रीफाइड लकड़ी अच्छी काम करती है; पिछले जन्मों की यादें, पिछले अवतारों की प्रतिभा और बुद्धिमानी को सामने लाती है।

__________________________________________


संदर्भ-

Teutonic Magic, the Magical and Spiritual Practices of the Germanic People by Kveldulf Gundarsson ©1990

The Secret King: Karl Maria Wiligut: Himmler's Lord of the Runes by Karl Maria Wiligut; translated edition by Stephen E Flowers; Michael Moynihan

The Secret of the Runes by Guido Von List; translated edition by Stephen E Flowers

Futhark, a Handbook of Rune Magic by Edred Thorsson ©1984

 

 

© Copyright 2005, 2007, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457


रूण मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं