सूक्ष्म चेतना का विलय

*जब आप किसी इंसान या जानवर के साथ विलय कर लें, तो अपनी आभा और चक्रों को अच्छी तरह से साफ करना सुनिश्चित करें क्योंकि उनके विचार या विश्वास आप पर प्रभाव डाल सकते हैं। जब आप इसमें नए हों तो हमेशा एक स्वस्थ प्राणी चुनें, चाहे वह पौधा हो या इंसान।

 

ध्यान एक-

1.  कोई वस्तु चुनें, यह आपके कमरे में एक क्रिस्टल (स्फटिक), एक मेज- कुछ भी हो सकता है। शुरुआती लोगों को एक ऐसी वस्तु से शुरू करना चाहिए जो एक ही पदार्थ की हो, जैसे पत्थर या पासा (डाइस)।

 

2. आराम से बैठें और एक समाधि अवस्था में आ जाएँ।

 

3. एक या दो मिनट के लिए अपने सामने की वस्तु को देखें और फिर अपनी आँखें बंद कर लें। वस्तु की कल्पना करें। अब वस्तु को इतना बड़ा करें कि यह इतना बड़ा हो कि आप अपने मन में इसके अंदर जा सकें और उसमें प्रवेश कर जाएं।

 

4. वस्तु के साथ एक हो जाएं और अपनी सूक्ष्म इंद्रियों को खोलें। आप क्या देखते, सुनते, सूंघते, महसूस करते हैं? अंदर ठंडा है या गर्म? आप किन संवेदनाओं को महसूस करते हैं? अगर वस्तु किसी मेज या सख्त सतह पर है, तो उस सतह को *महसूस* करें।

 

ध्यान दो-

ऊपर वाले की तरह ही करें, केवल इस बार एक पौधे का प्रयोग करें। यह एक पेड़ या घास का एक पत्ता भी हो सकता है। यदि आपके घर में कोई पौधा नहीं है, तो आप इस अभ्यास को घर से बाहर कर सकते हैं। यह महत्वपूर्ण है कि पौधा जीवित हो।

 

पौधे के व्यायाम के साथ, पौधे की जड़ों के माध्यम से धरती को *महसूस* करें। यह पौधा अपने आस-पास के अन्य पौधों के संबंध में कैसा महसूस करता है यदि यह दरवाजे से बाहर है?

 

ध्यान तीन-

अब, ऊपर की तरह ही करें, लेकिन इस बार एक जानवर के साथ विलय करें (मिल जाएं)। आप इस जानवर की कल्पना कर सकते हैं यदि आप किसी जानवर के पास नहीं हैं। यदि आपके पास पालतू जानवर हैं, तो अपने पालतू जानवरों में से एक को चुनें और अपने पालतू जानवर के साथ विलय करें। उसकी आँखों से देखें, उसके कानों से सुनें; उसके पैरों के नीचे के फर्श या जमीन को महसूस करें। आपके पालतू जानवर का शरीर कैसा महसूस होता है? क्या आपका पालतू गर्म है? ठंडा? भूखा? आपके पालतू जानवर को वातावरण में क्या गंध आ रही है? उसकी नाक का प्रयोग करें। आपके पालतू जानवर के मन में क्या है? जानवर दृष्टि से सोचते हैं।

 

ध्यान चार-

अब, उपरोक्त कार्य किसी ऐसे व्यक्ति के साथ करें जिसे आप जानते हैं। आप हर दिन एक अलग व्यक्ति चुन सकते हैं। उनके दिमाग (मन) से सोचें।

 

उपरोक्त अभ्यास क्या करते हैं-

बहुत कुछ। ये *बहुत* महत्वपूर्ण हैं। जब महारत हासिल हो जाती है, तो उपरोक्त अभ्यास आपको कौशल प्रदान करेंगे इन चीज़ों में

·      शेप शिफ्ट (अकार/शरीर बदलना)

·      जानवरों के साथ संवाद

·      दूसरों के मन में विचार डालना और उनको काबू में लेना

·      बिजली के उपकरणों को ठीक करना - आप उपकरण के साथ विलय करके समस्या का पता लगा सकते हैं

·      दूसरों के मन से विचार निकलना और जानकारी प्राप्त करना

·      मनुष्यों और जानवरों में रोगों का पता लगाना

·      छात्र इसका उपयोग अपने शिक्षकों के साथ विलय करने के लिए कर सकते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि एक महत्वपूर्ण परीक्षा में कौन से प्रश्न दिए जाएंगे


© Copyright 2005, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं