आत्मा को मुक्त करना

ज्ञान और शक्ति के साथ, कोई तथाकथित "कर्म" को हटा सकता है। हम सभी पुनर्जन्म के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं, आपके जीवन में बहुत से लोग, अच्छे या बुरे के लिए, आप उन्हें पहले से जानते हैं, खासकर परिवार के सदस्यों को। ये रिश्ते कई जन्मों तक चल सकते हैं। उनमें से कुछ हमारे ऊपर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और हमारे विकास और भलाई के लिए विनाशकारी होते हैं। वही रिश्ता बार बार दोहराया जाता है, आगे और पीछे, अलग अलग तरीकों, समय और शरीर में।

अच्छी खबर यह है कि, उचित ज्ञान के साथ और इस ज्ञान का उपयोग करके उचित कार्य करके, हम इन नकारात्मक लोगों को अपने जीवन से हटा सकते हैं; इस प्रकार अपने आप को और कसूरवारों को दुष्ट शक्तियों की बुरी इच्छा के नियंत्रण से मुक्त कर सकते हैं।

शुरू करने के लिए, एक समाधि में प्रवेश करें और अपने पूरे जीवनकाल में वापस जाएं, जितना पहले आप याद कर सकते हैं। सभी नकारात्मक/ विनाशकारी संबंधों में शामिल व्यक्तियों को लिखें जिन्हें आपने अपने जीवन में अनुभव किया है। इसमें से सकारात्मक/लाभकारी रिश्तों को छोड़ दें, क्योंकि ये ऐसे लोग हैं जिनके साथ हम जारी रखना चाहते हैं।

नकारात्मक लोगों में माता-पिता और कई मामलों में, भाई-बहन, रिश्तेदार, स्कूल के शिक्षक, पूर्व मित्र, शत्रु, जीवनसाथी, प्रेमी, और/या वे लोग शामिल हो सकते हैं जिन्होंने शारीरिक या मानसिक रूप से किसी भी स्थायी तरीके से आपका उपयोग किया है या आपको नुकसान पहुंचाया है। पारिवारिक रिश्ते सबसे शक्तिशाली होते हैं, इसमें जीवनसाथी और महत्वपूर्ण अन्य (प्रेमी) शामिल होते हैं।

इस अभ्यास के साथ अपना समय लें (जल्दबाजी न करें)। आप (कभी भी) वापस जा सकते हैं और सूची में और नाम जोड़ सकते हैं जैसे जैसे पुरानी यादें याद आती हैं। नकारात्मक कर्म संबंधित रिश्ते ऐसी चीज हैं जिन्हें हमें अपने जीवन से हटाने की जरूरत है। हर रिश्ते पर राय बनाते समय याद रखें कि कोई भी रिश्ता दोषहीन नहीं होता।

सबसे नकारात्मक रिश्ते स्पष्ट होंगे और आप जल्द ही उन पर काम करने जा सकते हैं। यदि कोई गंभीर दमित गुस्सा है जिसे प्रतिकार के अलावा निपटाया नहीं जा सकता है, तो उचित बदला लेने का अनुष्ठान करें। इसे यहां और अभी खत्म करें और सब कुछ (गुस्सा) बाहर निकालना सुनिश्चित करें। यह एक भावशामक के रूप में कार्य करेगा और बहुत उपचारात्मक है। तब आप भावनात्मक और मानसिक रूप से ठीक हो पाएंगे।

घटते चंद्रमा के दौरान कार्य करना सबसे अच्छा है। यह कार्य हर दिन पूर्णिमा से अमावस्या तक किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह प्रभावी होगा। केवल एक बार किए गए कार्य बहुत कम बार बहुत प्रभावी होते हैं जब तक कि किसी के पास असाधारण शक्ति न हो और/या सितारे बहुत शुभ स्थिति में हों, जो दुर्लभ है। चंद्रमा कर्क, या तुला राशि में *नहीं* होना चाहिए, और न ही वह ढर्रा से बाहर (वौइड ‍ऑफ़ कोर्स) होना चाहिए।

अन्य लोग सूक्ष्म प्रक्षेपण से मिलते-जुलते धागों के माध्यम से खुद को आपकी आत्मा से जोड़ते हैं। वे सभी "चांदी के रंग" के नहीं होते हैं, जैसा कि अधिकांश लोकप्रिय पुस्तकें लोगों को विश्वास दिलाने के लिए प्रेरित करती हैं। मैंने सोने और कांसे के रंग के धागे देखे हैं और इसके अलावा और भी रंग हो सकते हैं, इसलिए कुछ भी मान कर न चलें। इन संबंधों को हटाने के लिए जुदा करने के अभ्यास को करें।

सुनिश्चित करें कि जब आप संबंध हटाते हैं तो दूसरा व्यक्ति (साथ ही आप खुद भी) पूरी तरह से बंद हों। एक सत्र में एक से अधिक व्यक्ति करने का प्रयास न करें। सबसे बुरे व्यक्तियों से शुरू करें, जीवित हो या मृत। यदि आप नहीं जानते कि वे मरे हुए हैं या जीवित हैं, तो कोई बात नहीं। जब आप समाप्त कर लें, तो अपनी आभा को साफ करें

अलग-अलग लोगों के साथ अलग-अलग सत्रों में सबसे अच्छा निपटा जाता है। अंत में, आपको अधिक हल्का, अधिक स्वतंत्र और शांति का अनुभव होना चाहिए। प्रत्येक सत्र के अंत में पिता शैतान (सेटन) को धन्यवाद करें। वही हैं जो हमें वो ज्ञान देते हैं जिसकी हमें आज़ाद होने के लिए ज़रुरत है।

रिश्तों की लत ड्रग्स और शराब की लत जितनी हो सकती है। इन प्रकारों से छुटकारा पाना और उनसे अलग होना बेहद मुश्किल हो सकता है। आपको 100% सुनिश्चित होना चाहिए कि आप जाने देना चाहते हैं। मैंने कई मामलों में देखा है, पीड़ित में अक्सर एक आवश्यकता होती है, जहां दूसरा व्यक्ति जुड़ जाता है, जैसे कि जो अकेला और कमजोर होता है और फिर गलत व्यक्ति साथ आता है और जुड़ जाता है [अक्सर अनजाने में] और एक प्रेम सनक (जूनून) विकसित हो सकती है।

यदि उपरोक्त मामला है, तो पहले व्यक्ति से मुक्त होने के लिए अपने दिमाग और आत्मा की प्रोग्रामिंग पर काम करने का प्रयास करना सबसे अच्छा है। यह पुष्टिओं को कहकर किया जा सकता है जैसे “मैं पूरी तरह से और हर तरह से [व्यक्ति का नाम] से मुक्त हूँ।“ “[व्यक्ति का नाम] के लिए मेरी सभी भावनाएं पूरी तरह से और स्थायी रूप से चली गई हैं।“ आप एक ही समय में जुदा होने का और पुष्टि दोनों ध्यान कर सकते हैं, लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप जाने देना चाहते हैं, नहीं तो यह समय की बर्बादी हो सकती है।

 

"अवांछित लोगों/ अस्तित्वों को अपनी आभा से कैसे अलग करें" पृष्ठ पर वापस जाएं (Back to "How to Detach Unwanted People/Entities from Your Aura" Page)

शक्ति के शब्दों का प्रयोग - आत्मा को मुक्त करना 


शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं 

© Copyright 2005, 2015, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457