एक्टोप्लाज्म

एक्टोप्लाज्म के बारे में-

एक्टोप्लाज्म के कई अलग-अलग सूक्ष्म उपयोग हैं। दूसरे ग्रहों के वासी इसका उपयोग मनुष्यों की तुलना में कहीं अधिक शक्तिशाली रूप में करते हैं। यह वह बादल है जो कई अपहरणों से पहले बनता है, जहाँ समय और याददाश्त खो जाते हैं। एक्टोप्लाज्म किसी को अदृश्य बना सकता है और मौत के अनुष्ठानों के साथ मारने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस पदार्थ के उत्पादन में दक्षता हासिल करने के बाद, कोई इसे विशिष्ट रंगों में प्रकट कर सकता है जो उसके कार्य के उद्देश्य से मेल खाते हैं।

एक्टोप्लाज्म के उपयोग का सबसे आम उदाहरण माध्यमों के साथ है। एक्टोप्लाज्म इवोक आत्मा को खुद को प्रकट करने के लिए कुछ देता है। एक्टोप्लाज्म एक विचार रूप बनाने में भी बहुत अधिक शक्ति जोड़ सकता है।

 

एक्टोप्लाज्म का स्राव कैसे करें (इसे प्रकट कैसे करें)-

एक्टोप्लाज्म वह पदार्थ है जिसे हम स्क्राइंग करते समय बादलों के साथ देखते हैं (स्क्राइंग मतलब परावर्तक सतह पर रहस्यमय या जादुई प्रतिबिंबों को देखना)। यह एक्टोप्लाज्म का एक छोटा रूप है, लेकिन यह आपको शुरू कर देगा।

इस अभ्यास के लिए मोमबत्ती की रोशनी एकदम सही है। यहां मोमबत्ती का रंग मायने नहीं रखता, इसलिए जो कुछ भी आपके पास उपलब्ध है उसका उपयोग करें। अगर आपके पास एक काला आईना है, तो आपको इसका उपयोग करना चाहिए, लेकिन कोई अन्य समान वस्तु भी चलेगी। आप एक साधारण आईने या अंधेरे/गहरे रंग के या काले तरल से भरे कटोरे का भी उपयोग कर सकते हैं।

1.   एक शांत मंद (कम) रोशनी वाले कमरे में बैठें।

2.   आराम करें और एक समाधि अवस्था में जाएं। यह एक गहरी समाधि होने की आवश्यकता नहीं है, बस इतना काफी है कि आप एकाग्रित हों।

3.   आईने या तरल के कटोरे में देखें और एक बिंदु पर देखें। आपको अंततः (आखिरकार) बादल बनते हुए दिखने चाहिए।

4.   इन बादलों पर ध्यान केंद्रित करें, उन्हें नरम तरीके से संघनित और गाढ़ा करें अपनी इच्छा शक्ति से।

5.    जब आप लगातार बादलों को इच्छा शक्ति से संघनित और गाढ़ा करने में सक्षम होते हैं, तो आराम से और धीरे-धीरे अपनी आँखें आईने से हटाएँ। आपको अभी भी अपने सामने बादलों को देखने में सक्षम होना चाहिए। दो से तीन मिनट तक उन पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश करें।

लक्ष्य है इस पदार्थ को स्रावित करना और इच्छानुसार इसमें हेरफेर करना (नियंत्रित करना)।

6.   अपनी आंखें झपकाएं और अपनी उंगलियों और पैर की उंगलियों को हिलाएं और आराम से अपने आप को समाधि से वापस लाएं।


जब आप एक्टोप्लाज्म को स्रावित करने में कुशल हो जाते हैं, तो इच्छा शक्ति से एक्टोप्लाज्म को एक गेंद के आकार में करें। वहां से इसे गाढ़ा और अलग-अलग आकार में बनाने पर कार्य करें। इसमें अभ्यास लगेगा तो धैर्य रखें। एक समय के बाद, आप इसे विशिष्ट उद्देश्यों के लिए इच्छा शक्ति से अलग-अलग रंगों में कर सकते हैं।

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं  

© Copyright 2005, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457