चक्र घुमाना – आसान


इस ध्यान में केवल कुछ मिनट लगते हैं, और इसे किसी भी समय किया जा सकता है जब भी आप ध्यान केंद्रित कर सकें। यह करना आसान है और पूर्ण या विस्तारित ध्यान की जगह ले सकता है उन लोगों के लिए जिनके पास आवश्यक गोपनीयता (गुप्तता) की कमी है और/या समय की कमी है।

 

अपना ध्यान अपनी रीढ़ की हड्डी की तली पर केंद्रित करें और अपने मूलाधार चक्र को एक भंवर [एक छोटे पिरामिड की तरह] के रूप में देखें। इस चक्र की एक अच्छे ताज़े लाल रंग की तरह कल्पना करें और इसे घुमाएँ। इसे तब तक घुमाते रहें जब तक कि यह तेजी से और अपने आप न घूमने लगे। सुनिश्चित करें कि बिंदु ऊपर की ओर है।

 

प्रत्येक चक्र से होते हुए यह करें, हर एक चक्र की कल्पना करें और उसे तब तक घुमाएं जब तक कि यह तेजी से और अपने आप न घूमने लगे। प्रत्येक की कल्पना एक शक्तिशाली जीवंत रंग के घुमते हुए भँवर के रूप में करें-

·      पहला- लाल, बिंदु का मुख ऊपर की ओर

·      दूसरा- नारंगी, बिंदु का मुख ऊपर की ओर

·      तीसरा - पीला/ सुनहरा, बिंदु का मुख निचे की ओर

जब आप छठे चक्र को घुमाते हैं, तो अपनी तीसरी आंख के *पीछे* अपने सिर के बीच में ध्यान केंद्रित करें। बहुत से लोग गलती से तीसरी आँख को छठा चक्र मानते हैं। तीसरी आँख छठे चक्र का *विस्तार* है; छठा चक्र नहीं।

 

आपका प्रत्येक चक्र एक शक्तिशाली जीवंत रंग होना चाहिए। काले या दूषित चक्र ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें घुमाते रहें और अपनी कल्पना को केंद्रित करें उन्हें अपने शक्तिशाली रंग में वापस ले जाने के लिए। यदि ऐसा है तो आप उन्हें साफ भी कर सकते हैं।

 

जब हमारे चक्र तेज गति से घूमते हैं, तो यह हमें दुर्भाग्य और बीमारी से बचाने में मदद करता है, हमें सूक्ष्म दुनिया के लिए खोलता है, और भौतिक दुनिया के साथ-साथ सूक्ष्म रूप से भी हमारी रक्षा करता है। हमेशा याद रखें, ऊर्जा कार्य हर दिन किया जाना चाहिए क्योंकि प्रत्येक दिन उससे पिछले दिन के ऊपर बनता है और जब तक एक मजबूत ऊर्जा क्षेत्र स्थायी रूप से स्थापित नहीं हो जाता तब तक अल्पकालिक लाभ (छोटे समय तक टिकने वाले) खो सकते हैं या वापस प्राप्त करना मुश्किल हो सकता है।

 

यह भी ध्यान दें कि आत्मा रोशनी से बनी है। प्रत्येक चक्र प्रकाश आवृत्ति की तरंग दैर्ध्य है, जैसा कि एक प्रकाश प्रिज़्म में देखा जा सकता है, जब सूर्य का प्रकाश दृश्यमान रंगों के वर्णक्रम में टूट जाता है। यह भौतिकी में है। सभी तथाकथित " मनोगत (ऑकल्ट)" को वैज्ञानिक रूप से समझाया जा सकता है। जब हम प्रकाश ऊर्जा की सांस लेते हैं या प्रकाश ऊर्जा को इन्वोक करते हैं, तो हम अपनी आत्मा को सशक्त बना रहे होते हैं।

 

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं

 

© Copyright 2005, 2009, 2013, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457