क्राउन चक्र ध्यान


क्राउन मुकुट चक्र, देवत्व का आसन, [सहस्रार] हज़ार बार अधिक

 

क्राउन चक्र को "हजार पंखुड़ी वाले कमल" के रूप में जाना जाता है। कमल को लिली के नाम से भी जाना जाता है। लिली = "लिलिथ।" प्रत्येक डीमन एक वास्तविक जीवित प्राणी के रूप में अस्तित्व अलावा, प्रत्येक डीमन का अपना आध्यात्मिक संदेश होता है। लिलिथ क्राउन चक्र पर शासन करती हैं। मूलाधार चक्र पर शैतान (सेटन) का शासन है। मूलाधार और क्राउन चक्र दोनों एक नर और नारी जोड़े हैं और एक साथ काम करते हैं।

 

स्थान- सिर के सबसे ऊपरी हिस्से में

तत्व- पानी

रंग- वायलेट

पंखुड़ियों की संख्या- हजार पंखुड़ियों वाला कमल

ग्रह- बृहस्पति

लिंग- नारी

दिन- गुरुवार

धातु- टिन

कार्य- ज्ञानोदय

अंदरूनी स्थिति- आनंद

 

कंपन [निम्न में से किसी एक को चुनें]-

 

·      “मार्डूक” [नेक्रोनोमिकॉन] इस कंपन का उपयोग नए और अनुभवी दोनों कर सकते हैं

" म-म-म-म-म-आ-आ-आ-आ-आ-र-र-र-र-ड-ड-ड-ड-ड-ऊ-ऊ-ऊ-ऊ-क-क-क”

कंपन के ‘ड’ भाग के लिए अपनी जीभ को अपने सामने के दो दांतों के ठीक ऊपर रखना सुनिश्चित करें (जहाँ आप ड बोलने के लिए और जहाँ द बोलने के लिए जीभ रखते हैं उन दोनों के बीच में)।

 

·      “इंग” [रूण] यह कंपन मध्यवर्ती से उन्नत है, लेकिन इसका उपयोग नए और अनुभवी साधकों दोनों द्वारा किया जा सकता है

“इ-इ-इ-इ-न-न-न-न-ग-ग-ग-ग-ग“

 

·      “माऊम” [संस्कृत] यह कंपन उन्नत और असाधारण रूप से शक्तिशाली है, और इसका उपयोग केवल अनुभवियों द्वारा ही किया जाना चाहिए

“म-म-म-म-आ-आ-आ-आ-ऊ-ऊ-ऊ-ऊ-म-म-म-म”

 

·      इस चक्र के लिए कोई पारंपरिक मंत्र नहीं है।

 

 

ध्यान दें* यदि आप पूर्ण चक्र ध्यान कर रहे हैं, तो शक्ति के शब्द के संबंध में हमेशा एक ही श्रेणी रखें; उदाहरण के लिए, यदि आप रूण कंपन का उपयोग कर रहे हैं, तो इसके साथ रहें, और अन्य चक्रों के लिए रूण कंपन का ही उपयोग करें।

 

इस चक्र के लिए कोई सांस की तकनीक नहीं है। 

ध्यान-

बृहस्पति के घंटों के दौरान गुरुवार को यह ध्यान सबसे अच्छा किया जाता है, लेकिन यदि आप पूर्ण ध्यान कर रहे हैं; अपने सभी चक्रों पर काम कर रहे हैं, तो कोई भी समय ठीक है।

 

1.   इस पृष्ठ के सबसे ऊपर दिखाए गए अनुसार अपने सातवें चक्र बिंदु को निचे की ओर संरेखित करें [कल्पना करें]।

 

2.    सांस अंदर लें, ध्यान केंद्रित करें और अपने सातवें चक्र को महसूस करें और सांस छोड़ते हुए अपने चुने हुए शक्ति के शब्द की कंपन करें।

 

3.   सांस अंदर लें, ध्यान केंद्रित करें और अपने सातवें चक्र को महसूस करें और सांस छोड़ते हुए अपने चुने हुए शक्ति के शब्द की कंपन कई बार करें।

 

4.   स्थिर रहें, कई मिनट तक अपने सातवें चक्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए और उसे महसूस करते हुए।

 

पूर्ण चक्र ध्यान पृष्ठ पर वापस जाएं 

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं 

© Copyright 2007, 2013, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457