रंग ध्यान

*इस ध्यान के लिए ऊर्जा को ‘सांस’ द्वारा अंदर लेने कीआवश्यकता होती है। इस ध्यान को करने से पहले आपको नींव ध्यान का अनुभव होना चाहिए।

दुर्भाग्य से, "सफ़ेद रोशनी" का ज़रुरत से ज़्यादा उपयोग कई विक्कन (विक्का करने वाले) और नए युग के लोग करते हैं जो नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं। ये लोग अन्य सभी रंगों को छोड़कर सफेद रोशनी का उपयोग करते हैं, और नतीजा है कि ये लोग रंगों के साथ काम करने में सक्षम नहीं होते हैं। क्योंकि सफेद में स्पेक्ट्रम (वर्णक्रम) के सभी रंग होते हैं, इसलिए वे इन सभी रंगों को ले रहे हैं और जिन्हें वे नियंत्रित या काम करने में असमर्थ हैं, उन्हें बिना किसी निर्देशन के छोड़ दिया जाता है। प्रत्येक रंग ऊर्जा की एक विशेष आवृत्ति का प्रतिनिधित्व करता है जिसका उपयोग हम में से अधिकांश अपने दैनिक जीवन में करते हैं। यदि कोई प्रत्येक रंग को संभालने की क्षमता में सक्षम नहीं है, तो सफेद रोशनी अक्सर ठीक से उपयोग करने में असमर्थ होती है।

सफेद रोशनी का उपयोग करना काफी आसान है और शुरुआती लोगों के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन समस्या यह है कि इसका अत्यधिक उपयोग किया जाता है। सफेद रोशनी किसी की आभा को साफ करने और ऊर्जा को संतुलित करने के लिए बहुत अच्छी है। यह सुरक्षा के लिए भी बहुत अच्छी है।

सफ़ेद रोशनी, जब किसी व्यक्ति के चारों ओर रखी जाती है, तो वह दूसरों के साथ बातचीत में बाधा बन जाती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सफेद रोशनी प्रतिबिंबित करती है। अगर आप अकेले छोड़ दिया जाना चाहते हैं, तो अपने आप को सफेद रोशनी में ढक लें। अपने अंदर सफेद रोशनी को भरना मजबूत बनाता और रक्षा करता है दूसरों के लिए बाधा बने बिना यदि आप सामाजिक संपर्क चाहते हैं।

सफेद रोशनी का अति प्रयोग एक अभिमानी रवैया पैदा कर सकता है, विशेष रूप से जहां आध्यात्मिकता से संबंध हो, बंद दिमागीपन और रवैया में कठोरता के साथ। यह अक्सर उन लोगों में देखा जाता है जो एन्जल जादू का अभ्यास करते हैं। कुल परिणाम है आध्यात्मिक विकास के निचले स्तर पर होना।

जब कोई व्यक्ति काबिल होता है और सभी रंगों में महारत हासिल कर लेता है, तो वह सफेद रोशनी का पूरी तरह से उपयोग करने में सक्षम होता है।

        ----------------------------------------------------------

 

रंग ध्यान-

आराम की स्थिति में जाकर शुरू करें और सांस लेने के व्यायाम करें या जो कुछ भी आप अपने मन को एकाग्रित करने के लिए करें और अपनी समाधि में प्रवेश करने से पहले खुद को शांत करें। सांस लें और प्रत्येक सांस के साथ स्पेक्ट्रम (वर्णक्रम) के एक विशिष्ट रंग के साथ खुद को भरें, इसे हर बार अधिक उज्जवल होते हुए देखें/ कल्पना करें (हल्का नहीं; उज्जवल से मेरा मतलब अधिक तीव्र है)-

लाल, नीला, पीला, नारंगी, बैंगनी, हरा, नील (नीला-बैंगनी, छठे चक्र का रंग) या काला। यह ध्यान किसी विशेष चक्र का ध्यान करने के बाद भी किया जा सकता है। फिर आप अपने आप को उस चक्र के रंग से भर सकते हैं।

यदि आप रंग ध्यान में नए हैं, तो रंग को दो से चार मिनट तक रोक कर रखें। यदि रंग सुखद लगता है, तो आप अधिक समय तक रोक कर रख सकते हैं। जो लोग रंगों की ऊर्जा के अभ्यस्त हैं, वे अधिक समय तक रोक कर रख सकते हैं। व्यक्ति का बढ़ा हुआ समय आरामदायक और धीरे धीरे होना चाहिए।

प्रत्येक रंग अपने शुद्ध रूप में और उज्ज्वल होना चाहिए। बाद में, माहिर होने पर विभिन्न रंगों के साथ प्रयोग करना ठीक है।

अगर कोई रंग आपको नकारात्मक महसूस होता है, तो उसके साथ धीरे-धीरे काम करें। अपने मन से उत्तर के लिए पूछें कि ऐसा क्यों है। रंग आपके लिए क्या मायने रखता है? किसी विशेष रंग के साथ आपका क्या संबंध है? यह अपने बारे में अधिक जानने का एक शानदार तरीका है। कौन से रंग आपको अच्छे महसूस होते हैं? ये वे हैं जिनका आप अपने जीवन में सबसे अधिक उपयोग कर रहे हैं बाकी के रंगों को नकारते हुए। इसे जानने से यह जानकारी मिलती है कि किन चक्रों को पूर्ण शक्ति तक लाने के लिए अधिक कार्य करने की आवश्यकता है।

इस ध्यान का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य रंगों को *महसूस करना* है। प्रत्येक रंग के साथ कुछ समय बिताएं, यह कैसा महसूस होता है यह जानें। अपनी परछाइयों की किताब/काली किताब में एक लिखित अभिलेख रखें।

साथ ही, आप रंग को अपने बाहर रखकर उस पर ध्यान कर सकते हैं उसकी ऊर्जा को महसूस करने के लिए। रंग को हमेशा सोखना आवश्यक नहीं है, खासकर यदि आप कुछ रंगों से असुविधाजनक महसूस करते हैं। याद रखें, अगर कुछ असुविधाजनक या नकारात्मक महसूस होता है, तो रुक जाएं। जब आप इस ध्यान को पूरा कर लें, तो अपनी आभा को सफेद रोशनी से साफ करें क्योंकि यह आपकी आभा के सभी रंगों को संतुलित करने का काम करेगा।

इस ध्यान के लाभ रंग को महसूस करने, निर्देशित करने और लागू करने की क्षमता है। जादू में उपयोग किए जाने पर रंग ऊर्जा असाधारण रूप से शक्तिशाली होती है। प्रत्येक रंग में विशिष्ट ऊर्जा होती है और उस विशेष ऊर्जा के लिए अनोखा परिणाम लाने का कार्य करती है।

 

© Copyright 2005, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं