चक्र श्वास

अज़ेज़ल द्वारा


इस ध्यान को करने के लिए आपको पहले से ही नींव ध्यान का अनुभव होना चाहिए।

 

आराम करें और एक समाधि अवस्था में प्रवेश करें, फिर, अपने पूरे शरीर में साँस द्वारा ऊर्जा लेने के बजाय जैसा ऊर्जा ध्यान में होता है, अपने प्रत्येक चक्र में साँस द्वारा ऊर्जा लें, प्रत्येक के लिए सात सांसें। सात सांसें केवल एक दिशानिर्देश (उदाहरण) है; आप कम या ज्यादा कर सकते हैं, लेकिन अपने चक्रों को संतुलित रखना महत्वपूर्ण है। न केवल ऊर्जा की सांस लेना महत्वपूर्ण है, बल्कि इसकी कल्पना करना भी महत्वपूर्ण है।

 

आप सफ़ेद-सुनहरी ऊर्जा (सबसे शक्तिशाली) या चक्र के रंग की ऊर्जा में सांस ले सकते हैं।

 

जब आप प्रत्येक चक्र से सांस लेना समाप्त कर लें, तो अपने सभी सात चक्रों से ऊर्जा की सांस लें, आगे और पीछे से बीच में मिलने के लिए।

 

इसके बाद नींव ध्यान करें।

 

सलाह-

यह ध्यान केवल एक चक्र पर भी किया जा सकता है जिसमें ऊर्जा की कमी है या जो अवरुद्ध है। बस अभ्यास को दिन में एक या अधिक बार लागु करें। यदि आप किसी विशिष्ट कमजोर चक्र पर काम कर रहे हैं तो बाकी का ध्यान अनावश्यक है।

 

अज़ेज़ल ने मुझे सूर्य की शक्ति दिखाई। हम में से अधिकांश लोग चंद्रमा और अन्य ग्रहों से ऊर्जा लेने से परिचित हैं। सूर्य सैकड़ों गुना अधिक शक्तिशाली है। सूर्य की ऊर्जा में स्पेक्ट्रम (वर्णक्रम) के सभी रंग अपने शुद्धतम रूपों में होते हैं। इस पूर्ण ध्यान को बाहर सूर्य के नीचे करने से आपको अद्भुत ऊर्जा मिल सकती है और यह बहुत ही उपचारात्मक भी है। बस पुष्टि करें "मैं अपने ______ चक्र में सूर्य से शक्तिशाली सफेद- सुनहरी (या जो भी रंग) ऊर्जा की सांस ले रहा हूं।" इसे कई बार दोहराएं और फिर कल्पना करें कि आप ऊर्जा को सोख रहे हैं और इसके साथ अपने चक्रों को उज्ज्वल कर रहे हैं।

 

© Copyright 2005, Joy of Satan Ministries;
Library of Congress Number: 12-16457

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं