उन्नत विचार रूप/ सेवक


- तात्विक को लक्ष्य के संबंध में एक रूप दिया जाना चाहिए। आप इसे गेंद का आकार दे सकते हैं।

- सेवक को एक नाम दें। यह नाम अनोखा और असामान्य होना चाहिए क्योंकि नाम को या तो जोर से या अपने मन में कहने से ही सेवक तुरंत बुला लिया जाएगा। जाहिर है आप नहीं चाहते कि अन्य लोग एक सामान्य नाम से पुकारें और फिर यह आ जाए!

- आप जिस भी विशेष कार्य को अंजाम देना चाहते हैं, उसके लिए आपको सेवक को प्रोग्राम करना होगा। यह अधिकार और मजबूत इच्छाशक्ति के साथ, चाह के साथ किया जाना चाहिए। इसके लिए व्यक्ति का सौर जाल चक्र और हृदय चक्र (चौथा/मध्य चक्र) मजबूत होना चाहिए।

- उन्नत सेवकों के साथ कार्य करते समय, आपको विशिष्ट होना चाहिए कि सेवक को कार्य को कितने समय तक पूरा करना है। क्या यह जारी है? या यह एक निश्चित समय अवधि तक सीमित है?

 

प्रक्रिया निम्नलिखित है-

1. एक मध्यम समाधि में जाएँ और अपने आप को चमकदार सफेद-सोने की रोशनी में डूबे हुए देखें, जैसे सूरज में घिरे हुए हों। सफेद सभी उद्देश्यों के लिए है, लेकिन रंगों का उपयोग किया जा सकता है।

2. इस प्रकाश का उपयोग रोशनी की एक गेंद को आकार देने में करें, ज़्यादा से ज़्यादा रोशनी गेंद में संकुचित करें (घुसाएँ, दबाएँ) जब तक कि इसका व्यास लगभग 10-15 इंच न हो जाए । गेंद तेज चमकते सूरज की तरह होनी चाहिए। गेंद जितनी चमकदार होती है, उतनी ही शक्तिशाली होती है ।

3. अब आप जो कुछ भी करना चाहते हैं उसके साथ सेवक को प्रोग्राम करें। प्रबलता से इच्छा करें [हृदय और सौर जाल चक्र ] , और अपनी पुष्टि करते समय इसे तीव्रता से महसूस करें। पुष्टि एक छोटा वाक्य होना चाहिए, सीधे मुद्दे पर और वर्तमान काल में कई बार दोहराया जाना चाहिए।

4. अपने विचार रूप को नाम दें और इस नाम को कई बार कहें, नाम को विचार रूप में प्रोग्राम करते हुए।

5. साँस अंदर लें और फिर बल से फूंक मारें, गेंद को अपने रास्ते पर भेजते हुए।

6. सेवक को और इस कार्य को भूल जाएँ। इसे अपना काम करने दें।

 

सेवक न तो समय जानता है और न ही जगह। बाहरी ऊर्जा का उपयोग करना महत्वपूर्ण है काले जादू में और ऐसे कार्यों में जहाँ आपको विचार रूप से पूरी तरह अलग रहना चाहिए । यह विपरीत है ऊर्जा को सरल विचार रूपों के लिए अपने अंदर से गुजरने देने से ।

सेवक को 'खिलाना' (ऊर्जा देना) महत्वपूर्ण है न केवल इसकी शक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए, बल्कि मिशन (विशेष कार्य) के अनुसार इसे क्रमादेशित रखने के लिए । इस तरह, वह एक वफादार सेवक बना रहेगा, और उसे नष्ट नहीं करना पड़ेगा।

सदियों से, जादूगरों ने सेवक रखे हैं, इनमें से कुछ रिश्तों ने तो कई जीवन भी गुजरे हैं। यह किया जाता है सेवक को उसे दिए गए नाम से बुलाकर, साँस के द्वारा उसमें और रौशनी की ऊर्जा डालकर, दोबारा उसके मिशन की पुष्टि करके या उसमें नए मिशन को प्रोग्राम करके, और फिर से इसे अपने रस्ते पर भेजकर या इसे आराम करने की अनुमति देकर [निचे देखो]। 

** सेवक एक गुड़िया, एक विशेष "घर" जैसे गुड़िया का घर, एक कलश, यहाँ तक ​​​​कि एक बड़ी फ़्रेम वाली दीवार की तस्वीर या पेंटिंग (चित्रकारी), या किसी और भौतिक वस्तु पर कब्जा कर सकता है जब नौकर निष्क्रिय हो (जब वह कोई काम न कर रहा हो)।

सेवक कुछ हद तक बुद्धि और चेतना के साथ अवर (नीच) आत्माएँ होते हैं। सेवक मिशनों को पूरा करने के काबिल होते हैं और जाहिर है कि वे वफादार और आज्ञाकारी नौकर हो सकते हैं। इसके अलावा, सेवक भविष्य के जीवनकालों में फिर से प्रकट हो सकते हैं और सेवाओं का प्रस्ताव करने के लिए।

सेवक की मदद से आप दूसरों के मन को प्रभावित कर सकते हैं, आप दूसरों के मानसिक और बौद्धिक हिस्सों को मजबूत या कमजोर कर सकते हैं, आप खुद को या दूसरों को नकारात्मक (ख़राब) प्रभावों से बचा सकते हैं, दूसरों के बीच टकराव और दुश्मनी पैदा कर सकते हैं, या शांतिपूर्ण संबंध प्रभावित कर सकते हैं।

आप दूसरों से मिलते समय एक अनुकूल (लाभदायक) माहौल तैयार कर सकते हैं, और दूसरों को अपने प्रभाव और नियंत्रण में सकते हैं, बशर्ते आप इतने शक्तिशाली हों । व्यवसायी (व्यापारी) अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ा सकता है, और सेवक कई अन्य तरीकों से उसके लिए सहायक हो सकता है । [1]

 

जिक्र-

[1] इनिश्येशन इन्टू हर्मेटिक्स - फ़्रान्ज़ बार्डोन द्वारा (Initiation into Hermetics by Franz Bardon) 

शैतानी जादू टोना मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं

शैतानी शक्ति ध्यान मुख्य पृष्ठ पर वापस जाएं